भोपाल . गांधी मेडिकल काॅलेज (जीएमसी) के गर्ल्स हाॅस्टल में शनिवार सुबह 5:30 बजे घुसे एक बदमाश ने जूनियर डाॅक्टर के साथ ज्यादती की काेशिश की। छात्रा के शाेर मचाने पर बदमाश 15 हजार रुपए अाैर माेबाइल लूटकर फरार हाे गया। काेहेफिजा पुलिस ने पहले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चाेरी का मामला दर्ज किया। दिनभर चले हंगामे के बाद शाम काे उन्हें छेड़छाड़ अाैर लूट का मामला भी दर्ज करना पड़ा।
इस घटना से हॉस्टल की छात्राएं दहशत में हैं। दूसरी ओर, घटना से गुस्साए जूनियर डाॅक्टर कॉलेज डीन डाॅ. अरुणा कुमार काे हटाने की मांग काे लेकर हड़ताल पर चले गए। जोन-3 के एएसपी मनु व्यास ने बताया कि छात्रा के बताए अनुसार पहले चाेरी का प्रकरण दर्ज किया गया था।
(8 माह में चोरी की 10 वारदातें | बाद में दिए बयान के अाधार पर शाम काे अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ छेड़छाड़, ज्यादती की कोशिश और लूट (धारा 354 व 392) का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने जब्त किया गमछा अाैर पेचकस : जूनियर डाॅक्टर ने बताया कि बदमाश अपने साथ पेचकस लेकर अाया था। उसने ब्राउन कलर की शर्ट पहनी थी, जिस पर पीली लाइनिंग थी। अागे के बाल बड़े अाैर पीछे के बाल छाेटे थे। उसने गले में गमछा डाला हुअा था। धक्कामुक्की के बीच उसका गमछा अाैर पेचकस कमरे में ही छूट गया जाे पुलिस ने जब्त कर लिया है।
आपबीती... वो मेरे पर्स से पैसे निकाल चुका था : मैं पीजी फाइनल ईयर की स्टूडेंट हूं और गर्ल्स हॉस्टल के एच ब्लॉक में सेकंड फ्लोर पर रहती हूं। रात करीब एक बजे साेई थी। सुबह साढ़े पांच बजे मुझे कमरे में उठापटक की अावाज अाई। जागी ताे देखा कि एक 20-21 साल का लड़का कमरे में था। जब तक मैं कुछ समझ पाती, उसने मुझे दबोच लिया। पेचकस गर्दन पर रखकर बाेला- शाेर मचाया ताे घाेंप दूंगा। मैंने कहा- मेरे पर्स में 15 हजार रु. हैं, वो ले लो। बदमाश इसके पहले ही पर्स से पैसे निकाल चुका था। मैंने उसे मोबाइल फोन भी दे दिया। तभी उसने मुझसे ज्यादती की कोशिश की। इससे मैं बुरी तरह घबरा गई। इसी घबराहट में मैंने उसे लात मारी अाैर शाेर मचाकर बाहर भागी। इस पर वह खिड़की से कूदकर भाग गया। -जैसा पीड़िता ने पुलिस को बताया
Comment Now