Tuesday, 20th January 2026

दिल्ली / भाजपा नेता का दावा- महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव से 10 दिन पहले राहुल गांधी बैंकॉक गए

Sun, Oct 6, 2019 4:07 PM

 

  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार शाम बैंकॉक रवाना हुए
  • हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं, 24 को नतीजे आएंगे

 

नई दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपने विदेश दौरे को लेकर हमेशा से भाजपा के निशाने पर रहे हैं। इस बार फिर से उनकी बैंकॉक जाने की खबर है। हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता जवाहर यादव ने दावा किया कि महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी बैंकॉक रवाना हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल शनिवार शाम नई दिल्ली से रवाना हुए।

राहुल के बैंकॉक जाने की वजह सामने नहीं आई

हालांकि, राहुल के बैंकॉक जाने की वजह सामने नहीं आई है। पार्टी की तरफ से भी इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है। हरियाणा की 90 सीटों और महाराष्ट्र की 288 सीटों पर 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने वाला है। दोनों राज्यों के नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery