Saturday, 24th May 2025

LIVE IND vs RSA / रोहित एक टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय, नवजोत सिंह सिद्धू का रिकॉर्ड तोड़ा

Sat, Oct 5, 2019 7:30 PM

 

  • पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका 431 रन पर ऑलआउट, भारत को 71 रन की बढ़त
  • अश्विन ने पांचवीं बार एक पारी में 7 विकेट लिए, जडेजा को 2 मिले
  • डीन एल्गर ने 160 और क्विंटन डीकॉक ने 111 रन की पारी खेली
  • भारत ने 502/7 के स्कोर पर पहली पारी घोषित की थी

 

खेल डेस्क. भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट की सीरीज का पहला मैच विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। टेस्ट के चौथे दिन शनिवार को दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में 431 रन पर ऑल आउट हो गई। भारतीय टीम ने पहली पारी में 502 रन बनाए थे। इस तरह टीम इंडिया को 71 रन की बढ़त मिल गई। दूसरी पारी में भारतीय ओपनर्स रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर हैं। रोहित ने टेस्ट करियर का 11वां अर्धशतक लगाया। मयंक अग्रवाल 7 रन ही बना सके। उन्हें केशव महाराज ने डुप्लेसिस के हाथों कैच कराया।

रोहित एक टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सिद्धू ने 1994 में लखनऊ में श्रीलंका के खिलाफ 8 छक्के लगाए थे। रोहित एक वनडे और टी-20 में भी सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय हैं। उन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु वनडे में 16 छक्के लगाए थे। इसके बाद 2017 में इंदौर में खेले गए टी-20 में श्रीलंका के खिलाफ 10 छक्के लगाए थे।

मुथुसामी-रबाडा ने 10वें विकेट के लिए 35 रन की साझेदारी की

अफ्रीकी टीम के लिए चौथे दिन सेनुरान मुथुसामी और कगिसो रबाडा ने 10वें विकेट के लिए 35 रन की साझेदारी की। मुथुसामी 33 रन बनाकर नाबाद रहे। केशव महाराज 9 और रबाडा 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अश्विन ने दोनों को आउट किया। उन्होंने पारी में 7 विकेट लिए। ये दूसरा मौका है जब अश्विन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक पारी में 7 विकेट अपने नाम किए। इससे पहले 2015-16 में नागपुर में उन्होंने ऐसा किया था।

अश्विन ने दूसरी बार 7 विकेट के लिए 100+ रन दिए

किसके खिलाफ जगह साल प्रदर्शन
न्यूजीलैंड इंदौर 2016-17 7/59
दक्षिण अफ्रीका नागपुर 2015-16 7/66
वेस्टइंडीज नॉर्थ साउंड 2016 7/83
ऑस्ट्रेलिया चेन्नई 2012-13 7/103
दक्षिण अफ्रीका विशाखापट्टनम 2019/20 7/145

डीकॉक-एल्गर का भारत में पहला शतक
इससे पहले अफ्रीकी टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट पर 385 रन बना लिए थे। उसके लिए ओपनर डीन एल्गर ने 160 और विकेटकीपर क्विंटन डीकॉक ने 111 रन की पारी खेली। भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने 2 और इशांत शर्मा ने एक विकेट लिए। डीकॉक ने करियर का 5वां शतक लगाया। उन्हें अश्विन ने बोल्ड कर दिया। एल्गर ने 12वां शतक लगाया। वे 160 रन बनाकर रविंद्र जडेजा की गेंद पर चेतेश्वर पुजारा को कैच थमा बैठे। दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय मैदान पर पहली बार टेस्ट में शतक लगाया। वर्नोन फिलैंडर (0) को अश्विन ने बोल्ड कर दिया।

जडेजा ने टेस्ट में 200 विकेट पूरे

जडेजा ने टेस्ट में 200 विकेट पूरे कर लिए। वे सबसे कम टेस्ट में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज हैं। उन्होंने 44 टेस्ट में 200 विकेट पूरे किए। श्रीलंका के रंगना हेराथ ने 47 टेस्ट में इस आंकड़े को छुआ था।

एल्गर-डीकॉक ने 164 रन की साझेदारी की

एल्गर ने भारत के खिलाफ पहला शतक लगाया। उन्होंने डीकॉक के साथ छठे विकेट के लिए 164 रन की साझेदारी की। एल्गर ने 287 गेंद की पारी में 18 चौके और 4 छक्के लगाए। कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 55 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अश्विन ने चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच कराया। डुप्लेसिस- एल्गर ने पांचवें विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी की। डुप्लेसिस ने 20वां अर्धशतक लगाया। टेम्बा बवुमा को इशांत शर्मा ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। बवुमा 18 रन ही बना सके।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery