Monday, 15th September 2025

छत्तीसगढ़ / बापू के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकलेगी 'गांधी विचार यात्रा', कंडेल से आज होगा शुभारंभ

Fri, Oct 4, 2019 6:40 PM

 

  • बापू की 150वीं जयंती : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में होगी विचार यात्रा की शुरुआत
  • यात्रा 10 अक्टूबर तक चलेगी, रायपुर स्थित गांधी चौक पर होगा समापन, गांधी मैदान में सभा

 

रायपुर. छत्तीसगढ़ में महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार 4 अक्टूबर से 'गांधी विचार यात्रा' की शुरुआत हो रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में यात्रा का शुभारंभ धमतरी के कंडेल से सुबह  होगा। बापू की 150वीं जयंती के अवसर पर हो रही यह यात्रा 10 अक्टूबर तक चलेगी और राज्य के विभिन्न स्थानों से होती हुई राजधानी रायपुर स्थित गांधी चौक पर संपन्न होगी। इसके बाद गांधी मैदान में सभा की जाएगी। इसके बाद 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक ब्लॉक स्तरीय पद यात्रा होेगी। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कंडेल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री गांधी विचार यात्रा के साथ ग्राम छाती तक पदयात्रा करेंगे और वहां से शाम 5 बजे रायपुर लौटेंगे। महात्मा गंधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और कंडेल नहर सत्याग्रह की यादों को चिरस्मरणीय बनाने के लिए हो रही इस गांधी विचार यात्रा में विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत, राज्य सरकार के मंत्री,सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल होंगे। 

  • 4 अक्टूबर : कंडेल में गांधी मूर्ति अनावरण, सभा, गौठान निरीक्षण, गागरा में शहीद संतोष नेताम को पुष्पांजलि फिर छाती में सभा
  • 5 अक्टूबर : छाती, डांडेसरा, कुरूद, कन्हापुरी व भुसरेंगा में सभा
  • 6 अक्टूबर : भुसरेंगा, चोरभट्‌टी, बागदेही में सभा, फिर भिंडरवानी, देवरी, कोसमर्रा, सिहाद विश्राम गृह, सिहाद मोड़ होते हुए भाखरा में गांधी मूर्ति अनावरण व सभा
  • 7 अक्टूबर : भखारा, सुपेला, सेमरा, सिलतरा व सिलीडीह पहुंचेगी
  • 8 अक्टूबर : सिलीडीह से कानामुका, कचना, राखी मोड़ से खोरपा आएगी
  • 9 अक्टूबर : खोरपा से कोलर, छछानपैरी मेें सभा, फिर मुजगहन से सेजबाहर (रायपुर) में सभा होगी
  • 10 अक्टूबर : सेजबहार से यात्रा डूंडा, संतोषी नगर, गांधी मैदान पहुंचेगी। यहां पर सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत,  मंत्री टीएस सिंहदेव,  ताम्रध्वज साहू,  कवासी लखमा, डॉ शिव कुमार डहरिया,  उमेश पटेल,  डॉ. प्रेमसाय सिंह, मोहम्मद अकबर. अनिला भेड़िया  रवि चौबे,  जयसिंह अग्रवाल,  अमरजीत भगत, गुरु रूद्र कुमार, विधायक धनेंद्र साहू,  सत्यनारायण शर्मा,  विकास उपाध्याय,  कुलदीप जुनेजा शामिल होंगे। 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery