मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शुक्रवार को सात उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। इसमें दो पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे, प्रकाश मेहता और कैबिनेट मंत्री विनोद तावड़े का नाम नहीं है। खडसे मुख्यमंत्री फडणवीस के बाद महाराष्ट्र में भाजपा का दूसरा बड़ा चेहरा माने जाते हैं। पार्टी ने खडसे की जगह मुक्ताई नगर सीट से उनकी बेटी रोहिणी को टिकट दिया है। वहीं, बोरीवली सीट से तावड़े की जगह सुनील राणे और घाटकोपर पूर्व सीट से मेहता की जगह पराग शाह को मैदान में उतारा गया है। राज्य की 288 सीटों के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होगा, नतीजे 24 तारीख को आएंगे।
चौथी सूची में भाजपा प्रत्याशी
1 | मुक्ताई नगर | रोहिणी खडसे |
2 | कटोल | चरण सिंह ठाकुर |
3 | तुमसर | प्रदीप पडोले |
4 | नासिक पूर्व | राहुल धिकले |
5 | बोरीवली | सुनील राणे |
6 | घाटकोपर पूर्व | पराग शाह |
7 | कोलाबा | राहुल नार्वेकर |
150 सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवार घोषित किए
विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा इससे पहले तीन सूची जारी कर चुकी है। पहली लिस्ट में 125, दूसरी में 14, तीसरी में 4 प्रत्याशियों के नाम शामिल थे। चौथी सूची के 7 प्रत्याशियों को जोड़ लिया जाए तो पार्टी अब तक 150 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। शुक्रवार शाम शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री फडणवीस की प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी है। माना जा रहा है कि दोनों पार्टी कोई बड़ा ऐलान कर सकती हैं। आज नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है।
Comment Now