भोपाल. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे को लेकर भाजपा से सवाल किया है। गुरुवार को उन्होंने कई ट्वीट किए। इसमें उन्होंने कहा, 'भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या पार्टी नाथूराम गोडसे को देशभक्त मानती है।' इससे पहले बुधवार को गांधी जयंती के मौके पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने संघ और भाजपा पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि जिस विचारधारा ने महात्मा गांधी की हत्या की वह अब पदयात्रा कर रहे हैं।
कम से कम भाजपा को गांधी की याद तो आई: दिग्विजय
इंदौर में पूछा था- आपका गांधी, गोडसे या गोवलकर दर्शन?
दिग्विजय सिंह ने बुधवार को इंदौर में कहा कि यह अजीब है कि जिस विचारधारा ने महात्मा गांधी की हत्या की, उसका अपने कार्यकर्ताओं को संदेश है कि एक महीने तक हर पंचायत में पदयात्रा करो। आप वहां कौन-सा दर्शन जनता के सामने रखेंगे, गांधी दर्शन रखेंगे या गोडसे या गोलवलकर दर्शन?
उन्होंने यह भी कहा था कि हिंदुओं के कट्टरपंथ को देश के लिए घातक बताया था। दिग्वियज ने कहा था- हमने यूएन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्रीजी इमरान खान का भाषण सुना, वे कट्टरपंथी इस्लाम की बात कर रहे थे। वहां बहुसंख्यक आबादी (मुस्लिम) का सांप्रदायिकरण हुआ। उसके जवाब में भारत में हिंदुओं का कट्टरपंथीकरण करना भी उतना ही खतरनाक है।
Comment Now