Thursday, 22nd May 2025

अवसान / अभिनेता वीजू खोटे का 77 की उम्र में निधन, शोले में कालिया के किरदार से मिली थी पहचान

Mon, Sep 30, 2019 9:57 PM

 

  • वीजू खोटे ने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया था
  • शोले में गब्बर सिंह (अमजद खान) के साथ ‘तेरा क्या होगा कालिया’ डायलॉग मशहूर है

 

मुंबई. अभिनेता वीजू खोटे (77) का सोमवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने मुंबई स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वीजू ने फिल्म शोले में कालिया का किरदार निभाया था। इसमें गब्बर सिंह (अमजद खान) के साथ उनका डायलॉग 'तेरा क्या होगा कालिया' काफी मशहूर हुआ था। उन्होंने अपने करियर में चाइनागेट, मेला, अंदाज अपना अपना, गोलमाल-3 और नगीना समेत 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।

विजू खोटे के निधन के बाद उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर अपना दुख जताया। शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने भी ट्वीट कर उन्हें निधन पर श्रद्धांजलि दी

वीजू ने गोलमाल 3 में भी काम किया
शोले में उनका ‘तेरा क्या होगा कालिया?’ डायलॉग काफी फेमस रहा। इसके अलावा वीजू का फिल्म अंदाज अपना अपना में राबर्ट का किरदार भी काफी चर्चित रहा था। वीजू ने हाल ही में अथिति तुम कब जाओगे और गोलमाल 3 में भी काम किया था।

वीजू के पिता नंदू खोटे रंगमंच कलाकार थे

वीजू खोटे का जन्म 17 दिसंबर 1945 को मुंबई में हुआ था। इनकी बड़ी बहन शुभा खोटे भी वेटेरन एक्ट्रेस हैं। वीजू के पिता नंदू खोटे रंगमच के कलाकार थे। वीजू के परिवार में पत्नी निम्मा, दो बेटे सुनील और लकी खोटे हैं। वीजू की पहली फिल्म 1964 में आई या मलक थी।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery