Sunday, 13th July 2025

उपचुनाव / भाजपा ने अल्पेश ठाकोर समेत 2 बागी कांग्रेसियों को टिकट दिया, 12 राज्यों की 38 सीटों पर प्रत्याशी तय

Mon, Sep 30, 2019 9:54 PM

 

  • भाजपा ने विधानसभा उपचुनाव के लिए रविवार को 32 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
  • दिल्ली में चुनाव समिति की अहम बैठक हुई, इसमें महाराष्ट्र और हरियाणा के प्रत्याशियों पर चर्चा

 

नई दिल्ली. भाजपा ने उपचुनाव के लिए रविवार को 6 प्रत्याशियों के नाम की दूसरी सूची जारी की। पार्टी ने कांग्रेस के बागी नेता अल्पेश ठाकोर को गुजरात की राधनपुर और धावलसिन्ह जाला को बायड विधानसभा सीट से टिकट दिया है। दोनों नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। इससे पहले भाजपा ने रविवार को ही 32 प्रत्याशियों के नाम की पहली सूची जारी की थी। पार्टी ने अब तक 12 राज्यों की 38 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

वहीं, दिल्ली में रविवार को चुनाव समिति की बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उम्मीद जताई कि भाजपा महाराष्ट्र और हरियाणा में सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

  उम्मीदवार

गुजरात की विधानसभा सीटें

1. जीवरभाई जगतभाई पटेल थारड
2. अल्पेशभाई खोडाभाई ठाकोर राधनपुर
3. अजमलभाई वालाजी ठाकोर खेरालु
4. धावलसिन्ह नरेंद्रसिन्ह जाला बायड
5. जगदीशभाई पटेल अमरईवाडी
6. जिग्नेशभाई सेवक लुनावाडा

21 को उपचुनाव और 24 अक्टूबर को नतीजे आएंगे

17 राज्यों की 64 विधानसभा सीटों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 21 अक्टूबर को उपचुनाव होने हैं। नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे। इसके लिए भाजपा ने बिहार, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 1-1 सीटों पर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और सिक्किम की 2-2 सीटों पर, असम की 4, केरल की 5 और उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे। डॉ. जावेद के सासंद बनने के चलते बिहार की किशनगंज सीट खाली हुई थी।

कांग्रेस ने बिहार-महाराष्ट्र में उम्मीदवार तय किए 

कांग्रेस ने रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 51 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। अशोक चह्वाण बोकर से चुनाव मैदान में उतरेंगे। अमित देशमुख लातूर सिटी और विश्वजीत पाटंगराव पालुस काटेगांव से चुनाव लड़ेंगे। जबकि कांग्रेस बिहार की एक लोकसभा सीट सहित विधानसभा की चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की पहली सूची जारी कर चुकी। कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के छोटे भाई रामचंद्र पासवान के निधन के बाद रिक्त हुई बिहार की समस्तीपुर (सुरक्षित) लोकसभा सीट पर डॉ. अशोक कुमार को उम्मीदवार बनाया है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery