Thursday, 22nd May 2025

पहल / भूमि ने पर्यावरण संरक्षण के लिए शुरू किया क्लाइमेट वारियर कैंपेन, सोशल मीडिया पर करेंगी जागरूक

Sat, Sep 21, 2019 5:13 PM

बॉलीवुड डेस्क. कंगना रनोट के बाद अब भूमि पेडनेकर ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़े स्तर पर कैंपेन चलाने की कमान अपने हाथ में ले ली है। कंगना जहां कावेरी कॉलिंग कैंपेन में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं, वही भूमि ने क्लाइमेट वॉरियर नाम से एक कैंपेन लॉन्च किया है।

 

भूमि समय-समय पर प्रकृति को हो रहे नुकसान के बारे में जागरूक करने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े पोस्ट और वीडियो शेयर करती रहती हैं। 

ऐसा होगा अभियान का स्वरूप

  1.  

    भूमि ने कैम्पेन के बारे में बताया कि- बाकी देशों की तरह आज भारत भी जलवायु परिवर्तन के गहरे प्रभाव का सामना कर रहा है। चाहे पानी की कमी हो या विनाशकारी बाढ़ या पृथ्वी के तापमान में वृद्धि। ऐसे में यह मानवता के लिए खतरा बनकर उभर रहा है। इतना ही नहीं साल दर साल इसमें बढ़ोतरी भी हो रही है। लिहाजा इस क्रम में जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए उन्होंने 'जलवायु योद्धा' नामक एक अखिल भारतीय अभियान की शुरूआत की है।

     

  2.  

    क्लाइमेट वॉरियर (जलवायु योद्धा) एक सोशल मीडिया और ऑनलाइन पहल है। भूमि इसके तहत लोगों को जलवायु और पर्यावरण अनुकूलन और जीवन विकल्पों को अपनाने की जानकारी देंगी। इसके जरिए पर्यावरण में सतत परिवर्तन लाने के लिए भारत भर में प्रयासरत पर्यावरण कार्यकर्ताओं और नागरिक समूहों द्वारा किए गए कार्यों को भी सामने लाया जाएगा

     

  3.  

    भूमि ने बताया, 'यह कैंपेन पर्यावरण को बचाने के लिए अथक परिश्रम करने वाले लोगों के साथ बातचीत शुरू करने और जलवायु परिवर्तन के कारण उत्पन्न होने वाली मुश्किलों को सामने लाने की दिशा में मेरा प्रयास है। यह एक ऐसा मंच है, जिसके माध्यम से मैं लोगों को यह याद दिलाना चाहती हूं कि जलवायु परिवर्तन एक क्रूर हकीकत है। इसके कुछ गंभीर परिणाम भी होते हैं। यह आज के समय की जरूरत है और इस पहल के जरिए मैं सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन लाने की दिशा में काम करने जा रही हूं।

     

  4.  

    उन्होंने आगे कहा- अभियान नियमित रूप से इन क्लाइमेट वॉरियर यानी जलवायु रक्षकों के प्रयासों पर नजर रखने के साथ ही उन्हें सहयोग प्रदान करेगा और लोगों से अपनी धरती को बचाने के प्रयास में शामिल होने को कहेगा, क्योंकि मानवता के लिए खतरा उत्पन्न होने वाला है और अब इस पर काम करने का समय है। मैं लोगों को इस बात के लिए भी जागरुक करना चाहती हूं कि वे अपनी दैनिक जीवन शैली और विचार प्रक्रिया में मामूली बदलाव कर जलवायु पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभाव को रोकने में मदद कर सकते हैं।

     

  5.  

    भूमि कहती हैं कि आज मानव जाति जिस संकट से जूझ रही हैं, उसके तथ्यात्मक प्रमाण भी इस अभियान के जरिए प्रस्तुत किए जाएंगे। वे कहती हैं, 'मैं लोगों के समक्ष उन खतरनाक और कठिन तथ्यों को पेश करना चाहती हूं और उन्हें यह महसूस कराना चाहती हूं कि जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय दुरुपयोग जीवन के लिए कितना बड़ा खतरा है। मैं अपने ग्रह के संरक्षण की परवाह करती हूं, हमारी अगली पीढ़ियों की गहराई से परवाह करती हूं और पूरी उम्मीद करती हूं कि ज्यादा से ज्य़ादा लोग अपने भविष्य की रक्षा के लिए हाथ मिलाएंगे।'

     

  6.  

    भूमि आगे भी पर्यावरण, प्रदूषण और संरक्षण से संबंधित मुद्दों को उजागर करने के लिए अपनी स्टार पावर का उपयोग करती रहेंगी। 'जलवायु योद्धा' कैंपेन एक सालाना और संगठित अभियान है, जिसका प्रबंधन पूरी तरह भूमि ही करेंगी। भूमि अपने जलवायु रक्षक अभियान को अपना सर्वश्रेष्ठ देंगी, जैसा वह किसी भी फिल्म में निभाए गए अपने किसी भी किरदार के साथ करती हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery