Saturday, 24th May 2025

अमेरिका / वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी में एक की मौत, 5 लोग जख्मी

Fri, Sep 20, 2019 5:48 PM

 

  • गोलीबारी की घटना गुरुवार रात 10 बजे हुई
  • अभी तक इस हमले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई, वजह का भी पता नहीं चला

 

वॉशिंगटन. वॉशिंगटन में गुरुवार रात व्हाइट हाउस के पास सड़क पर गोलीबारी हुई। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी नॉर्थ वेस्ट डीसी में कोलंबिया रोड पर हुई। घटना में एक की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत पांच जख्मी हुए। यह घटना गुरुवार रात 10 बजे के बाद की है।

पुलिस के मुताबिक, अभी तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इससे पहले अमेरिका के टेक्सास में 31 अगस्त को हुई गोलीबारी में 5 लोग मारे गए थे, जबकि 21 घायल हुए थे। पुलिस ने हमलावर का पीछा करते हुए उसे मार गिराया था। वहीं, अगस्त में भी टेक्सास में गोलीबारी हुई थी, जिसमें हमलावर समेत 29 लोगों की मौत हुई थी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2017 में गोलीबारी में अमेरिका में लगभग 40 हजार मौतें हुई हैं।

दुनिया की कुल सिविलियन गन में 48% अमेरिकियों के पास
अमेरिका में करीब 31 करोड़ हथियार हैं, 66% लोगों के पास एक से ज्यादा बंदूक हैं। दुनियाभर की कुल सिविलियन गन में से 48% सिर्फ अमेरिकियों के पास है। 89% अमेरिकी लोग अपने पास बंदूक रखते हैं। इनमें से 66% लोग एक से ज्यादा बंदूक रखते हैं। अमेरिका में बंदूक बनाने वाली इंडस्ट्री का सालाना रेवेन्यू 91 हजार करोड़ रुपए का है। 2.65 लाख लोग इस कारोबार से जुड़े हुए हैं। अमेरिकी इकोनॉमी में हथियार की बिक्री सें 90 हजार करोड़ रुपए आते हैं। हर साल एक करोड़ से ज्यादा रिवॉल्वर, पिस्टल जैसी बंदूकें यहां बनती हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery