Monday, 9th June 2025

भोपाल / शहर के मंदिरों के बाहर रात में लगाए गए दिग्विजय सिंह के विरोध में पोस्टर

Thu, Sep 19, 2019 6:40 PM

 

  • परशुराम मंदिर, हनुमान मंदिर, साईं मंदिर सहित कई मंदिरों के बाहर चस्पा किए गए दिग्विजय सिंह के खिलाफ पोस्टर 

 

भोपाल। मंगलवार को राजधानी में आयोजित संत समागम कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा साधू-संतों के बारे में दिए गए बयान के बाद शहर के मंदिरों में उनके खिलाफ विवादित पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में दिग्विजय सिंह को मंदिरों में प्रवेश रोकने कहा गया है।

पोस्टर किसने कब और लगाए इसका खुलासा नहीं हो पाया है। ये पोस्टर शहर के परशुराम मंदिर, हनुमान मंदिर, साईं मंदिर सहित कई मंदिरों के बाहर चस्पा किए गए हैं। पोस्टरों में दिग्विजय सिंह को मंदिरों में प्रवेश नहीं देने का संदेश लिखा है। पोस्टर पर दिग्विजय सिंह के फोटो पर क्रास किया गया है। पोस्टर के अंत में निवेदक हिंदू समाज लिखा हुआ है। पोस्टर की जानकारी लगने के बाद मंदिरों से पोस्टर पुलिस ने हटवा दिए हैं। 

क्या कहा था दिग्विजय सिंह ने: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को मिंटोहाल में आयोति संत समागम में मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में कहा था कि राम के नाम पर राजनीति करने वालों ने मठ-मंदिरों को अपनी राजनीति का अड्डा बना लिया था, जिन्हें भगवान कभी माफ नहीं करेगा। अाज भगवा पहनने वाले चूरन बेच रहे हैं। भगवा वस्त्र पहने लोग बलात्कार कर रहे हैं। धर्म स्थलों तक पर ये दुराचार करते हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery