रायपुर. नगर निगम में महापौर पद के चुनाव को लेकर आरक्षण की सूची जारी कर दी गई। इस सूची के अनुसार ही संबंधित निगम में उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। यानी कि अगर आरक्षण सूची में किसी निगम में यह पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है तो राजनीतिक दल ओबीसी महिला को ही मैदान में उतारना होगा। स्वतंत्र उम्मीदवारों के लिए भी यह नियम लागू रहेगा।
प्रदेश की कुल 13 नगर निगम में अनुसूचित जाति के लिए 2 निगमों को आरक्षित किया गया है। इनमें से 1 महिला हेतु आरक्षित है। अनुसूचित जनजाति के लिए 1 निगम आरक्षित होगा। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 3 निगम आरक्षित हैं, इनमें से 1 महिला हेतु आरक्षित है। देर शाम तक इसी तरह नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के आरक्षण जारी कर दिए जाएंगे।
सूची के मुताबिक भिलाई चरौदा को अनुसूचित जाति, रायगढ़ को अनुसूचित जाति महिला, अंबिकापुर को अनुसूचित जनजाति, धमतरी को अन्य पिछड़ा वर्ग, राजनांदगाँव को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, कोरबा को अन्य पिछड़ा वर्ग, रायपुर को अनारक्षित, जगदलपुर को महिला, बिलासपुर को अनारक्षित,भिलाई को अनारक्षित,चिरमिरी को महिला, दुर्ग अनारक्षित और बीरगांव नगर निगम को भी अनारक्षित रखा गया है।
नगर पालिकाओं में भी अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी गई
| बागबहरा | महिला अनुसूचित जाति |
| डोंगरगढ़ | अनुसूचित जाति |
| जांजगीर | अनुसूचित जाति |
| अकलतरा | अनुसूचित जाति |
| रतनपुर | अनुसूचित जाति |
| सारंगढ़ | अनुसूचित जाति महिला |
| नारायणपुर | अनुसूचित जनजाति महिला |
| बीजापुर | अनुसूचित जनजाति |
| जशपुर | अनुसूचित जनजाति |
| बलरामपुर | अनुसूचित जनजाति |
| दंतेवाड़ा | अनुसूचित जनजाति महिला |
| बड़ी बचेली | ओबीसी महिला |
| भाटापारा | ओबीसी महिला |
| कोंडागांव | ओबीसी महिला |
| खैरागढ़ | ओबीसी |
| आरंग | ओबीसी |
| तखतपुर | ओबीसी |
| दीपका | ओबीसी महिला |
| शिवपुर | ओबीसी |
| सरायपाली | ओबीसी |
| अहिवारा | ओबीसी |
| किरंदुल | अनारक्षित |
| सुकमा | अनारक्षित |
| कांकेर | अनारक्षित |
| कवर्धा | अनारक्षित |
| जामुल | अनारक्षित |
| कुम्हारी | अनारक्षित |
| दल्लीराजहरा | अनारक्षित |
| बालोद | अनारक्षित |
| बेमेतरा | महिला |
| महासमुंद | अनारक्षित |
| तिल्दा | महिला |
| गोबरानवापारा | अनारक्षित |
| बलौदाबाजार | अनारक्षित |
| खरसिया | महिला |
| चांपा | अनारक्षित |
| सक्ती | महिला |
| कटघोरा | अनारक्षित |
| सूरजपुर | अनारक्षित |
| मनेंद्रगढ़ | अनारक्षित |
| बैकुंठपुर | महिला |
| गरियाबंद | अनारक्षित |
| मुंगेली | ओबीसी |
Comment Now