बॉलीवुड डेस्क. प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास को 27वें (16 सितंबर को) जन्मदिन की शुभकामनाएं रोमांटिक अंदाज में दीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों के रोमांस भरे लम्हे दिख रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में निक और उनके करियर के कुछ बड़े लम्हों से की गई है, जहां वे फैन्स से हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद प्रियंका के साथ उनका रोमांटिक सफर दिखता है। एक सीन में वे अपनी सास डॉ. मधु चोपड़ा के साथ भी दिखाई दे रहे हैं।
प्रियंका ने इमोशनल कैप्शन भी लिखा
प्रियंका ने वीडियो के साथ इमोशनल कैप्शन में लिखा है, "मेरी जिंदगी के उजाले। तुम्हारे साथ हर दिन गुजरे हुए दिन से बेहतर होता है। तुम दुनिया की हर खुशी के अधिकारी हो। मैं अब तक जिनसे मिली, उन सब में सबसे उदार और प्यारे इंसान होने के लिए शुक्रिया। मेरे होने के लिए शुक्रिया। जन्मदिन की शुभकामनाएं जान। आई लव यू निक जोनास।" रिप्लाई में निक ने दिल की तीन इमोजी बनाई हैं। 37 साल की प्रियंका ने पिछले साल दिसंबर में अमेरिकी सिंगर से जोधपुर, राजस्थान के उमैद भवन पैलेस में शादी की थी।
Comment Now