बॉलीवुड डेस्क. 'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' और 'विक्टोरिया एंड अब्दुल' जैसी हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके अली फजल के हाथ एक और बड़ी हॉलीवुड फिल्म लगी है। वे जल्द ही 'वंडरवुमन' फेम एक्ट्रेस गेल गेडोट के साथ 'डेथ ऑन द नाइल' में नजर आएंगे । उन्होंने यह फिल्म साइन कर ली है। यह अपने दौर की मशहूर नॉवेलिस्ट अगाथा क्रिस्टी के इसी नाम से लिखे गए नॉवेल पर बेस्ड है। इतना ही नहीं इस फिल्म में इन दाेनों के अलावा 'पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन' फेम जॉनी डेप और पेनेलोप क्रूज भी नजर आएंगे।
सस्पेक्ट के रोल में होंगे अली : अली इस फिल्म में एक सस्पेक्ट के राेल में नजर आएंगे। वे काफी वक्त से इसकी स्क्रिप्ट रीडिंग सेशंस में हिस्सा ले रहे थे और अब इसी महीने से लंदन में इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।
ये है फिल्म की कहानी: अगाथा के इस नॉवेल पर इससे पहले 1978 में भी फिल्म बनी थी और इसका नाम भी 'डेथ ऑन द नाइल' था। उसमें तब के लेजेंड बेट डेविस, मैगी स्मिथ और मिया फरो ने काम किया था। फिल्म की कहानी मिस्र की नील नदी पर चल रहे क्रूज के इर्द-गिर्द बुनी गई है जिस पर एक मर्डर हो जाता है।
दर्शकों को पसंद हैं अगाथा की कहानियां : गौरतलब है कि अगाथा के कई नॉवेल पर अलग-अलग टाइम पीरियड में फिल्में बनती रही हैं। उनकी कहानियों में आज की तारीख में भी पुराने दौर के एंटीक माहौल को क्रिएट करने में मदद मिलती है। यह दर्शकों को पसंद आता रहा है।
Comment Now