Tuesday, 10th June 2025

बेंगलुरु / इन्वेस्टमेंट फर्म गोल्डमैन सैक्श के वाइस प्रेसिडेंट गिरफ्तार, 38 करोड़ रु की धोखाधड़ी का आरोप

Tue, Sep 10, 2019 11:58 PM

 

  • एफआईआर के मुताबिक जुए में रकम हारने, कर्ज होने की वजह से कंपनी का फंड डायवर्ट किया
  • तीन अधीनस्थ कर्मचारियों को झांसा देकर उनके सिस्टम से रकम विदेशी खाते में ट्रांसफर करने का आरोप

 

बेंगलुरु. ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्म गोल्डमैन सैक्श के स्थानीय कार्यालय में नियुक्त वाइस प्रेसिडेंट अश्विनी झुनझुनवाला को 38 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। गोल्डमैन सैक्श की शिकायत के मुताबिक ऑनलाइन जुए में नुकसान की वजह से अश्विनी पर कर्ज हो गया। इसकी भरपाई के लिए उन्होंने कंपनी से धोखाधड़ी की। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अश्विनी का सहयोगी वेदांत फरार है।

6 सितंबर को मामले का खुलासा हुआ

  1.  

    गोल्डमैन सैक्श के लीगल हेड अभिषेक परशीरा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अश्विनी और वेदांत के खिलाफ केस दर्ज किया था। एफआईआर के मुताबिक अश्विनी ने तीन अधीनस्थ कर्मचारियों के सिस्टम का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी की। अश्विनी ने तीनों कर्मचारियों को ट्रेनिंग की बात कहकर उनके सिस्टम लॉग-इन किए। काम के दौरान कर्मचारियों को पानी लाने जैसे आदेश देकर दूर भेज दिया और उनके सिस्टम से दो बार में 38 करोड़ रुपए इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना के खाते में ट्रांसफर कर दिए।

     

  2.  

    पुलिस के मुताबिक धोखाधड़ी के मामलों में वेदांत को पहले ही टर्मिनेट किया जा चुका है। उसने रकम के हेर-फेर में अश्विनी की मदद की। इंटरनल ऑडिट के दौरान 6 सितंबर को मामले का खुलासा हुआ। जिन 3 कर्मचारियों के सिस्टम का इस्तेमाल किया गया उन्होंने पुलिस पूछताछ में खुद को बेकसूर बताया।

     

  3.  

    गोल्डमैन सैक्श के मुताबिक अश्विनी ने ऑनलाइन जुए में 70 हजार डॉलर (50 लाख रुपए) गंवा दिए। उन्होंने 25 लाख रुपए का लोन भी ले रखा है। नुकसान की भरपाई और कर्ज चुकाने के लिए अश्विनी ने वेदांत से सलाह ही। वेदांत पर आरोप है कि उसने फंड डायवर्ट करने का रास्ता सुझाया।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery