Tuesday, 10th June 2025

बंगाल / भाजपा महासचिव विजयवर्गीय का आरोप- ममता तुष्टीकरण और आतंक की राजनीति करती हैं

Mon, Sep 9, 2019 3:51 PM

 

  • विजयवर्गीय के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को संदेशखली क्षेत्र का दौरा किया, जहां 3 महीने पहले 2 पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या हुई थी
  • विजयवर्गीय ने कहा- घटना के 90 दिन बीत गए, लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया

 

कोलकाता. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तुष्टीकरण और आतंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तीन महीने पहले भाजपा कार्यकर्ता प्रदीप मंडल और सुकांतो मंडल पर लगभग 400 लोगों ने हमला किया था। हमलावर मानव तस्करी करते थे।

विजयवर्गीय के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को संदेशखली क्षेत्र का दौरा किया। यहां तीन महीने पहले दो भाजपा कार्यकर्ताओं पर कथित रूप से तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किया गया था।

विजयवर्गीय ने कहा कि इस घटना के 90 दिन बीत गए, लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। जबकि आरोपी स्वतंत्र रूप से घूम रहे हैं और आतंक पैदा कर रहे हैं। यह सब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुष्टीकरण की राजनीति के कारण हो रहा है। 

जून में भाजपा ने कार्यकर्ता की हत्या के खिलाफ 12 घंटे का बंद बुलाया था
इससे पहले जून में भाजपा ने बशीरहाट में पार्टी कार्यकर्ता की हत्या के खिलाफ 12 घंटे का बंद बुलाया था। भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा था कि इस मामले में पुलिस की भूमिका को लेकर हम कोर्ट तक जाएंगे। भाजपा नेता मुकुल रॉय ने आरोप लगाया था कि बशीरहाट के संदेशखली में तृणमूल के लोगों ने चार भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी थी। ममता बनर्जी क्षेत्र में आतंक फैलाने में शामिल हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery