Thursday, 22nd May 2025

क्राइम / बचपन की दोस्त का बनाया अश्लील वीडियो, उसे दिखा ब्लैकमेल कर करता रहा रेप, मामला दर्ज

Tue, Sep 3, 2019 7:05 PM

 

  • परेशान लड़की ने पुलिस में की शिकायत,एक अन्य युवक पर भी ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का आरोप
  •  

 

खरड़. कॉलेज स्टूडेंट की उसके ही दोस्त ने अश्लील वीडियो बनाई और फोटो खींचने के बाद ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। सिटी पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376, 452, 506 के तहत केस दर्ज किया है।

पीड़ित ने बयान दर्ज करवाए हैं कि वह दिल्ली निवासी अमन नाम के लड़के को 9 साल से जानती है। वह दिल्ली के एक स्कूल में पढ़ती थी जहां पर वह दोनों दोस्त हुआ करते थे। 2013 में परिवार देहरादून चला गया।

उसके बाद कई साल बाद फिर उसकी मुलाकात अमन से हुई। युवती

चंडीगढ़ में एक कोचिंग सेंटर में नीट की तैयारी करने लगे।  सितंबर 2016 में वह सेक्टर 21 चंडीगढ़ स्थित एक पीजी में रहने लगी। इस दौरान वह और अमन मिला करते थे। चंडीगढ़ लेक व अन्य स्थान पर घूमने जाया करते थे। दोनों में सिर्फ नॉर्मल बातचीत होती थी।

4 मई 2017 को उसने अमन के साथ फोन पर बात की। उसने कहा कि वह अपने कुछ दोस्तों के साथ नए साल की पार्टी कर रहा है। उसे भी पार्टी में शामिल होने के लिए कहा। वह अपनी सहेलियों के साथ पार्टी में चली गई। जहां पर उन लोगों ने शराब पी, लेकिन पीड़ित लड़की ने कोल्ड ड्रिंक लिया।

कोल्ड ड्रिंक पीते ही वह बेहोश हो गई। सुबह वह अपनी सहेलियों के साथ अपनी पीजी में चली गई। उसके बाद अमन ने उसे व्हाटसएप पर कुछ फोटो भेज धमकाता रहा कि यह फोटो तेरे परिवार को भेज देगा। उसके कई बार उसे अपने घर पर बुलाया और रेप करता रहा। 

अमन की ओर से लगातार परेशान करने से यह बात अपने परिवार को बताई, जिसके बाद पुलिस को इस बारे में बताया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery