Monday, 28th July 2025

महाराष्ट्र / भाजपा ने पूरी तरह अपने द्वार खोले तो पवार और चव्हाण को छोड़कर उनकी पार्टियों में कोई नहीं बचेगा: शाह

Mon, Sep 2, 2019 6:24 PM

 

  • अमित शाह ने राकांपा और कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर तंज कसा
  • मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 1 अगस्त को महाजनादेश यात्रा की शुरुआत की थी
  • अमित शाह सोलापुर में यात्रा के दूसरे चरण से समापन समारोह में शामिल हुए थे  

 

सोलापुर. केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की 'महाजनादेश यात्रा' के दूसरे चरण में शामिल हुए। इसके समापन समारोह में उन्होंने कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर बयान दिया।

शाह ने सुशील कुमार शिंदे के क्षेत्र में सभा की

  1.  

    शाह ने कहा कि अब तक कई नेता भाजपा की सदस्यता ले चुके हैं। अगर विधानसभा चुनाव से पहले हमने अपने द्वार पूरी तरह खोल दिए तो शरद पवार और पृथ्वीराज चव्हाण को छोड़कर उनकी पार्टियों में कोई नहीं बचेगा। शाह सोलापुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच बोल रहे थे। यह कांग्रेस के दिग्गज नेता सुशील कुमार शिंदे का क्षेत्र है।

     

  2. सभी पार्टियों ने चुनाव की तैयारियां शुरू कीं

     

    महाराष्ट्र में साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा, शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री फडणवीस ने 1 अगस्त को महाजनादेश यात्रा की शुरुआत की थी। अब तक इस यात्रा के दो चरण पूरे हो चुके हैं।

     

  3. नेताओं के पार्टी छोड़ने से राकांपा अध्यक्ष दुखी: सुप्रिया

     

    कुछ महीने पहले कांग्रेस और राकांपा के कई नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया था। राकांपा अध्यक्ष शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने कहा था कि नेताओं के पार्टी छोड़कर जाने से पिता को दुख होता है। दूसरी ओर, कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery