Sunday, 25th May 2025

छत्तीसगढ़ / नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, चपेट में आकर डीआरजी का जवान घायल

Fri, Aug 30, 2019 8:51 PM

 

  • कोतवाली क्षेत्र के मनकेलि गांव में एरिया डोमिनेशन के लिए निकली थी टीम
  • घायल जवान को जिला चिकित्सालय में कराया गया भर्ती, हालत स्थिर

 

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शुक्रवार को नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इसकी चपेट में आकर एक डीआरजी जवान घायल हो गया। घायल जवान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर है। डीआरजी जवान एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे। 

जानकारी के मुताबिक, डीआरजी की टीम शुक्रवार सुबह एरिया डोमिनेशन पर निकली थी। इसी दौरान ये ब्लास्ट हुआ। घटना कोतवाली क्षेत्र के मनकेलि गांव की है। घायल जवान का नाम नीला उद्दे है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।  एसपी दिव्यांग पटेल ने घटना की जानकारी दी है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery