बडौद (शाजापुर) | किसानों की फसलों का तुरंत सर्वे नहीं कराया गया और 40 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा नहीं दिया गया तो मंत्री- कांग्रेस विधायक एवं सरकार को घेरेंगे। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कही। उन्होंने बड़ौद में अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों के सर्वे एवं मुआवजा की मांग को लेकर सोमवार को जन आक्रोश यात्रा निकाली। बाद में शिवराज ने अनुविभागीय अधिकारी महेन्द्रसिंह कवचे को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी गिरफ्तारी दी। उनके साथ सासंद महेंद्रसिंह सोलंकी, विधायक मनोहर उंटवाल एवं वरिष्ठ नेताओं ने गिरफ्तारियां दीं।
अतिवृष्टि व बाढ़ से प्रभावित किसान भाई चिंता न करें। संकट की इस घड़ी में सरकार उनके साथ है। फसलों के नुकसान की भरपाई के प्रति हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। सर्वे जारी है। किसानों को पर्याप्त मुआवजा दिया जाएगा। - कमलनाथ, मुख्यमंत्री
Comment Now