मुंबई. शेयर बाजार पूरी बढ़त गंवाकर गिरावट में आ गया है।शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 663 अंक की बढ़त के साथ 37,363.95 के स्तर तक पहुंच गया। निफ्टी में 171 प्वाइंट का उछाल आया। इसने 11,000.55 का स्तर छुआ। लेकिन, दोनों इंडेक्स ऊपरी स्तरों पर टिक नहीं पाए।
विश्लेषकों के मुताबिक इकोनॉमिक ग्रोथ में तेजी के लिए सरकार ने शुक्रवार को कई ऐलान किए। इस वजह से बाजार में आज खरीदारी बढ़ गई। लेकिन, ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली हावी हो गई।
सेंसेक्स के 30 में से 20 और निफ्टी के 50 में से 41 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। एसबीआई के शेयर में 4% तेजी देखी गई। महिंद्रा एंड महिंद्रा में 2.8% और आईसीआईसीआई बैंक में 2% उछाल आया।
दूसरी ओर टाटा स्टील के शेयर में 3.3% गिरावट देखी गई। वेदांता 3% लुढ़क गया। इन्फोसिस, हीरो मोटोकॉर्प और सन फार्मा के शेयरों में 1% तक नुकसान दर्ज किया गया।
Comment Now