Thursday, 22nd May 2025

रिपोर्ट / 'द जोया फैक्टर' में सोनम का रोल मंदिरा बेदी से होगा इंस्पायर्ड, क्रिकेट कमेंटेटेर का किरदार निभाएंगी

Sat, Aug 24, 2019 7:27 PM

बॉलीवुड डेस्क. सोनम कपूर की अपकमिंग फिल्म 'जोया फैक्टर' वैसे तो इसी नाम से लिखे गए राइटर अनुजा चौहान के नॉवेल पर बेस्ड है लेकिन मेकर्स ने फिल्म में कुछ बदलाव किए हैं। नॉवेल में जोया का मूल किरदार एडवरटाइजिंग एग्जीक्यूटिव का था जो बाद में इंडियन नेशनल क्रिकेट टीम की लकी चार्म बन जाती है। फिल्म में भी बेसिक प्लॉट वही है पर अब एक नया डेवलपमेंट सुनने को मिल रहा है।

एडिटिंग टीम सूत्रों के मुताबिक फिल्म में सोनम का रोल मंदिरा बेदी से भी इंस्पायर्ड है। हालांकि अभी इस बारे में कोई डायरेक्टर ने पुष्टि नहीं की है। सूत्रों का कहना है कि इसमें फीमेल कमेंटेटेर वाला किरदार होने की बात पक्की है।

पहली बार चाचा संजय - सोनम साथ में

  1.  

    फिल्म से जुड़ा एक और डेवलपमेंट सुनने को मिल रहा है। वह यह कि जोया के पिता के रोल में मेकर्स ने पहले अनिल कपूर को फाइनल किया था पर बाद में उनकी जगह सोनम के चाचा संजय कपूर को इस रोल के लिए फाइनल किया गया। यह संभवत: पहला मौका है जब सोनम किसी फिल्म में चाचा संजय कपूर के साथ नजर आएंगी।

     

  2. सोनम को कहा था 'लेडी लक'

     

    जोया के कैरेक्टर को और दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स ने रोल को इंप्रोवाइज किया है। 2003 में कमेंट्री बॉक्स में मंदिरा बेदी के तौर पर भारत को फीमेल कमेंटेटर मिली थी। उस दौरान उनके भी कई अनुमान सही साबित हुए थे। कुछ लोगों ने उन्हें लेडी लक भी कहा था।

     

  3. दलकीर के साथ भी सोनम की पहली फिल्म

     

    इस फिल्म में सोनम के अपोजिट साउथ के एक्टर दलकीर सलमान हैं। उनके साथ भी सोनम पहली बार स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इससे पहले भी सोनम के अपोजिट कई दफा नए हीरो कास्ट हो चुके हैं। फिल्म खूबसूरत में उनके अपोजिट फवाद खान थे, तो नीरजा में शेखर रवजियानी उनके लव इंट्रेस्ट के रोल में नजर आए थे। हालांकि, दलकीर इस फिल्म से पहले इरफान खान के अपोजिट कारवां  से डेब्यू कर चुके हैं। 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery