Sunday, 25th May 2025

छत्तीसगढ़ / महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर भूपेश सरकार बुला सकती है विधानसभा का विशेष सत्र

Thu, Aug 22, 2019 2:04 AM

 

  • गांधी जी दो बार आए थे छत्तीसगढ़, ऐसे में दो दिवसीय हो सकता है विशेष सत्र 
  • महात्मा गांधी के विचारों और संदेशों पर होगी चर्चा, सत्र के संबंध में आज शाम बैठक

 

रायपुर. महात्मा गांधी की जयंती पर प्रदेश सरकार विधानसभा का विशेष सत्र बुला सकती है। गांधी जी की 150वीं जयंती पर यह सत्र 2 और 3 अक्टूबर को होगा। इस विशेष सत्र में गांधी जी के विचारों और संदेशों पर चर्चा होगी। इससे पहले विधानसभा का मानसून सत्र 2 अक्टूबर तक के लिए स्थगित किया गया था। अब इस बुलाए जा रहे विशेष सत्र के लिए बुधवार शाम को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत बैठक लेंगे। 

प्रदेश गठन के बाद पहली बार खास आयोजन के लिए बुलाया जाएगा विधानसभा का सत्र 

  1.  

    विधानसभा के विशेष सत्र की रूपरेखा तय करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक चर्चा करेंगे। दरअसल, देशभर में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। ऐसे में यह पहली बार होगा कि प्रदेश गठन के बाद किसी खास आयोजन के लिए विशेष सत्र बुलाया जा रहा है। इससे पहले केंद्र या राज्य सरकार के ऐसे नीतिगत फैसले जिस पर चर्चा जरूरी हो, उसके लिए विशेष सत्र बुलाया जाता रहा है। 

     

  2.  

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, महात्मा गांधी दो बार छत्तीसगढ़ आए थे। छत्तीसगढ़ में गांधी आंदोलन का बड़ा प्रभाव रहा है। उनके विचार छत्तीसगढ़ के पग-पग हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जी की जयंती को हम ऐतिहासिक बनाएंगे। उनके विचारों के साथ, सिद्धांतों के साथ नवा छत्तीसगढ़ गढ़ेंगे। संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा, महात्मा गांधी की जयंती को यादगार बनाने, उनके काम-काज और सिद्धांतों पर चर्चा करने विशेष सत्र रखा गया है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery