Sunday, 25th May 2025

छत्तीसगढ़ / सीएम बघेल, टीएस आैर मरकाम पुनिया के साथ तय करेंगे निगम मंडलों और पीसीसी के लिए नाम

Mon, Aug 19, 2019 4:19 PM

 

  • कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया व राहुल से भी मिलेंगे तीनों नेता
  •  आठ से दस नियुक्तियां जल्द ही होने की संभावना

 

रायपुर . छत्तीसगढ़ के आधा दर्जन से ज्यादा निगम, मंडल आैर पीसीसी कार्यकारिणी में जल्द नियुक्ति होने की संभावना है। नाम तय करने के लिए सीएम भूपेश बघेल के साथ पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव आैर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम रविवार को दिल्ली रवाना हुए। ये तीनों नेता दिल्ली में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के साथ बैठकर नामों की सूची तैयार करेंगे। सब कुछ ठीक रहा हो तो सीएम बघेल अपने जन्मदिन के पहले ही कई बड़े नेताआें को तोहफा देकर चौंका सकते हैं। 
कुछ दिन पहले ही छत्तीसगढ़ में निगम,मंडल आैर आयोगों के नामों की एक सूची वायरल हुई थी जिसे फर्जी करार दिया गया था।

इस सूची के वायरल होने के बाद सीएम ने भी अपनी नाराजगी जताई थी। लेकिन सरकार बनने के 8 महीने बाद भी नियुक्तियां नहीं होने से कार्यकर्ताआें में आक्रोश पनपने लगा था। इसे ध्यान में रखते हुए सीएम हाल ही में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली गए थे। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी आैर पुनिया से भी मुलाकात की थी। बताया गया है कि इस दौरान उन्होंने निगम, मंडल आैर आयोगों की सूची को लेकर बातचीत भी की थी।

लेकिन बताते हैं कि दिल्ली से उन्हें सिंहदेव आैर मरकाम के साथ बैठकर सूची फाइनल करने की सलाह दी गई थी। यही वजह है कि रविवार को सीएम बघेल, सिंहदेव आैर मरकाम को अपने साथ लेकर गए हैं। इसके अलावा मरकाम अन्य मंत्रियों से भी नाम लेकर गए हैं। दिल्ली में नामों को लेकर बातचीत के बाद सूची तय की जाएगी। बताया गया है कि पहली खेप में आठ से दस निगम, मंडल आैर आयोगों के नाम तय किए जाएंगे। 

वायरल सूची में जिसका नहीं था नाम उससे शुरू हुईं नियुक्तियां : वायरल हुई सूची में संगठन से जुड़े कई दिग्गज नेताआें के नाम थे। लेकिन हाल ही में वक्फ बोर्ड में संगठन से जुड़े सलाम रिजवी की नियुक्ति की गई है जबकि उनका नाम वायरल सूची में नहीं थी। इसके बाद जिन-जिन नेताआें के नाम वायरल सूची में नहीं थे उनकी उम्मीदें िफर से जाग उठी हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery