जांजगीर चांपा. यह दहला पहाड़ का विहंगम दृश्य है। बिलासपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा के पास स्थित है। यहां मुनि का आश्रम और सूर्यकुंड प्रसिद्ध है। सोमवार को यहां नागपंचमी के दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
साल में एक दिन नागपंचमी पर इस कुंड की महत्ता सबसे अधिक होती है। इसका पानी पीने हजारों लोग जंगलों, पर्वतों और पत्थरों से भरे रास्ते पैदल आते हैं। लंबा रास्ता तय करने के बाद चार किलोमीटर की सीधी चढ़ाई चढ़नी पड़ती है।
मान्यता है नागपंचमी के दिन कुंड का पानी पीने से लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहता है। यहां नागेश्वर मंदिर, विश्वेश्वरी व नागेश्वरी देवी का मंदिर और चतुर्भुज मैदान व तालाब है।
Comment Now