Tuesday, 15th July 2025

क्रिकेट / रोहित अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा

Mon, Aug 5, 2019 6:23 PM

 

  • वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने 58 मैच में 105 छक्के लगाए थे, रोहित के 96 मैच में 107 छक्के हो गए
  • रोहित ने विंडीज के खिलाफ करियर का 17वां अर्धशतक लगाया, उन्होंने 67 रन की पारी खेली

 

खेल डेस्क. भारतीय टी-20 टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ फ्लोरिडा में दूसरे टी-20 के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। रोहित के कुल 107 छक्के हो गए। उन्होंने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। गेल ने 58 मैच में 107 छक्के लगाए थे।

रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 51 गेंद पर 67 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। रोहित टी-20 में सबसे ज्यादा 2422 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस मामले में दूसरे स्थान पर भारतीय कप्तान विराट कोहली हैं। कोहली ने 69 मैच में 2310 रन बनाए। रोहित टी-20 में 21 बार 50+ का स्कोर कर चुके हैं। यह भी एक रिकॉर्ड है। उनके नाम सबसे ज्यादा 4 शतक भी हैं।

टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

बल्लेबाज देश मैच छक्के
रोहित शर्मा भारत 96 107
क्रिस गेल वेस्टइंडीज 58 105
मार्टिन गुप्टिल न्यूजीलैंड 76 103
कॉलिन मुनरो न्यूजीलैंड 52

92

ब्रेंडन मैकुलम न्यूजीलैंड 71 91

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery