Saturday, 24th May 2025

फ्रांस / जंगल में सबसे बड़े शाकाहारी डायनासोर सॉरोपॉड की 6.6 फीट लंबी हड्डी मिली

Mon, Jul 29, 2019 9:12 PM

 

  • शाकाहारी डायनासोर सॉरोपॉड के जांघ की हड्डी  फ्रांस के शैरेंट क्षेत्र के आंजेक जंगल में खुदाई के दौरान मिली 
  • 500 किलोग्राम की यह हड्‌डी लगभग 1400 लाख साल पुरानी है

 

पेरिस. फ्रांस के शैरेंट क्षेत्र के आंजेक जंगल में खुदाई के दौरान शाकाहारी डायनासोर सॉरोपॉड के जांघ की हड्डी मिली है। 6.6 फीट लंबी और 500 किलोग्राम की यह हड्‌डी लगभग 1400 लाख साल पुरानी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि शैरेंट इलाका जीवाश्म से भरा हुआ है। इसी जगह 2010 में भी सॉरोपॉड की ही एक 6 फीट की जांघ की हड्डी पाई गई थी। जुरासिक काल के आखिरी वर्षों में सॉरोपॉड सामान्य तौर पर पाए जाते थे।

फ्रांस का शैरेंट जीवाश्म और ब्रांड्री के लिए प्रसिद्ध

  1.  

    सॉरोपॉड डायनासोर चौपाया जीवों के उप समूह की प्रजाति है। इनकी गर्दन और पूंछ लंबी होती थी। मुंह छोटा और शरीर का बाकी का हिस्सा मोटा होता था। सॉरोपॉड सबसे बड़े शाकाहारी डायनासोर थे। फ्रांस का शैरेंट क्षेत्र दो चीजों के लिए चर्चित हैं। पहला यहां के कॉगने कस्बे की प्रसिद्ध ब्रांड्री और दूसरा जीवाश्म अवशेषों के लिए।

     

  2.  

    जीवाश्म वैज्ञानिक के मुताबिक, अब तक 7500 हडि्डयां खोजी गई हैं। इन हड्डियों में 45 से अधिक प्रजाति के डायनासोर के अवशेष हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery