उज्जैन. श्रावण में महाकालेश्वर की दूसरी सवारी सोमवार शाम को निकलेगी। पालकी में भगवान महाकाल के चंद्रमौलेश्वर स्वरूप को विराजमान कर नगर भ्रमण कराया जाएगा। हाथी पर भगवान के मनमहेश स्वरूप के दर्शन होंगे।
मंदिर प्रशासन के अनुसार सवारी शाम 4 बजे महाकाल मंदिर से रवाना होगी। इसके पहले दोपहर 3 बजे से मंदिर के सभा मंडप में भगवान का पूजन-आरती होगी। इसके बाद भगवान के स्वरूप को पालकी में विराजमान किया जाएगा। सवारी गुदरी, पानदरीबा होकर रामघाट पहुंचेगी, जहां पूजन के बाद कार्तिकचौक, ढाबारोड, गोपाल मंदिर, महाकाल चौराहा होकर मंदिर लौटेगी। इसके बाद तीसरी सवारी 5, चौथी 12, पांचवी 19 और प्रमुख सवारी 26 अगस्त को निकलेगी।
Comment Now