Monday, 9th June 2025

मौसम / असम और बिहार में बाढ़ से अब तक 198 की मौत, 31 जिलों के 1.17 करोड़ लोग प्रभावित

Fri, Jul 26, 2019 4:36 PM

 

  • भूटान के कुरिछू रिजर्वायर से पानी छोड़ा जा रहा है, इसके चलते भी असम के 7 जिलों में हालात बिगड़े
  • बाढ़ से असम के 13 और बिहार में 18 जिले प्रभावित

 

गुवाहाटी/पटना. पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में बाढ़ के चलते बदतर हालात हैं। असम और बिहार में बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा 198 तक पहुंच गया। वहीं दोनों राज्यों के 31 जिलों में 1 करोड़ 17 लाख लोग प्रभावित हैं।

असम में 75 लोगों की मौत
राज्य में बाढ़ से 75 लोगों की मौत हो गई। 7 जिलों में नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। भूटान के कुरिछू रिजर्वायर से पानी छोड़ा जा रहा है, जिसके चलते असम के बरपेटा, नलबाड़ी, बक्सा, चिरांग, कोकराझार, धुबरी और दक्षिण सल्मारा में बाढ़ का पानी घुस रहा है। असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट (एएसडीएमए) के मुताबिक- राज्य में 18 जिलों में स्थित 2753 गांवों के 34 लाख 92 हजार 734 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। 

बिहार में बाढ़ से 123 मौतें
बिहार में बाढ़ से 13 जिले प्रभावित हैं। अब तक 123 लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक- राज्य के 13 जिलों में बाढ़ से 82 लाख 12 हजार लोग प्रभावित हैं। सरकार की तरफ से राहत-बचाव और लोगों के पुनर्वास की कोशिशें जारी हैं। सरकार की तरफ से मृतक के परिजन को 4 लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया गया है। वहीं, बाढ़ प्रभावित हर परिवार को 6 हजार रु. सीधे उनके खाते में पहुंचाए जाएंगे।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery