मुंबई. शेयर बाजार में हफ्ते की शुरुआत नुकसान के साथ हुई है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 410 अंक गिरकर 37,926.54 पर आ गया। निफ्टी में 118 प्वाइंट की गिरावट दर्ज की गई। इसने 11,301.25 का निचला स्तर छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 20 और निफ्टी के 50 में से 37 शेयरों में नुकसान देखा गया। बजाज फाइनेंस का शेयर 3% लुढ़क गया। एचडीएफसी बैंक में 2.28% गिरावट आ गई। इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 1% से 1.2% तक नीचे आ गए।
दूसरी ओर वेदांता के शेयर में 3% का उछाल देखा गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1% तेजी आई। इन्फोसिस, यस बैंक, टाटा मोटर्स और एशियन पेंट में 0.5% से 1.3% तक बढ़त दर्ज की गई।
Comment Now