इस्तांबुल. तुर्की के इस्तांबुल में रविवार को 31वीं बोसफोरस क्रॉस-कॉन्टिनेंटल स्वीमिंग रेस हुई। इसमें दुनिया भर के 2400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें 1200 तैराक तुर्की के ही थे। यह रेस वॉटरवे के एशियन किनारे से शुरू होकर यूरोपियन किनारे पर खत्म होती है।
6.5 किमी की इस रेस को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ ओपन वॉटर स्वीमिंग रेस कहा जाता है। यह दुनिया की इकलौती इंटरकॉन्टिनेंटल स्वीमिंग रेस (अंतर महाद्वीपीय रेस) है।
14 से 89 उम्र के तैराक हिस्सा लेते हैं
रेस में 14 से 89 साल तक के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसके लिए इस्तांबुल ने अपना शिपिंग ट्रैफिक एक दिन के लिए बंद भी रखा। रेस पहली बार 1989 में हुई थी। तब 64 पुरुष और 4 महिला तैराकों ने हिस्सा लिया था।
Comment Now