Sunday, 25th May 2025

छत्तीसगढ़ / ऐसा पहली बार... सावन में मानसून ब्रेक के हालात

Mon, Jul 22, 2019 4:18 PM

 

  • दो-तीन दिन और थमी रहेगी बारिश, देशभर में कहीं नहीं बन रहा िसस्टम, एक चक्रवात से अाज रहेंगे बादल

 

रायपुर . पिछले 12 दिन में एक दिन की बारिश के बाद प्रदेश में बरसात फिर थम गई और धूप निकल गई है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक देश में कहीं भी ऐसा सिस्टम नहीं है, जो अगले दो-तीन दिन तक अच्छी बारिश ला सके। इस वजह से मानसून ब्रेक के हालात बन गए हैं। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र पर बने एक चक्रवाती घेरे से प्रदेश में रविवार रात या सोमवार को सुबह कुछ जगह बारिश हो सकती है, लेकिन उसके बाद अासमान फिर साफ हो जाएगा। इस साल मानसून में पहली बार ब्रेक के हालात बने हैं, वह भी सावन के महीने में।


लालपुर मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार अभी मानसून द्रोणिका नागालैंड तक पहुंच गई है। इसकी एक ब्रांच उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक है। इसलिए लगभग पूरे देश में मानसून ब्रेक के हालात बनते दिख रहे हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून ब्रेक तभी माना जाता है जब मानसून पूरे देश में सक्रिय हो जाता है और फिर बारिश थमती है। छत्तीसगढ़ में ऐसे हालात बन गए हैं। चक्रवात के अलावा कोई सिस्टम नहीं है, जिससे बुधवार-गुरुवार तक बारिश की संभावना बन रही हो।
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कुछ जगह हल्की बारिश ही हुई है।

दक्षिण बस्तर के वनक्षेत्रों जैसे कोंटा वगैरह में ही 4 सेमी पानी गिरा है। कवर्धा में 1 सेमी बारिश हुई है। लेकिन विशेषज्ञों ने इसे स्थानीय प्रभाव बताया है। प्रदेश के बड़े हिस्से में दोपहर में कड़ी धूप निकल रही है और एक बूंद नहीं पड़ी है। हवा की रफ्तार भी पिछले दो िदन से बहुत कम (4-5 किमी प्रतिघंटा) रह गई है। मैदानी इलाकों में तापमान भी 36 डिग्री के अासपास हो गया है। 

प्रदेश में 24 प्रतिशत कम बारिश

  •  छत्तीसगढ़ में इस साल मानसून सीजन में 388.5 मिमी बारिश दर्ज 
  •  छत्तीसगढ़ में मानसून सीजन की सामान्य औसत बारिश 444.6 मिमी
  •  सामान्य औसत से 24 प्रतिशत कम बारिश हुई है अब तक

... और राजधानी में 43 फीसदी कम

  •  इस मानसून सीजन में 232.5 मिमी बारिश 
  •  मानसून सीजन की सामान्य औसत बारिश 407.3 मिलीमीटर 
  •  रायपुर में सामान्य से 43 प्रतिशत कम बारिश हुई है अब तक 

कहां कितना पारा
रायपुर    35.7O
बिलासपुर    36.0O 
अंबिकापुर    31.8O 
जगदलपुर    32.4O
दुर्ग    35.2O

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery