Monday, 9th June 2025

धर्म / 63 कलश स्थापित किए, प्रतिदिन 200 देशों में होगा कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण

Mon, Jul 15, 2019 6:08 PM

 

  • चातुर्मास शुरू  बावनगजा में प्रमाण सागर और विराट सागर महाराज के सान्निध्य में 4 माह होंगे धार्मिक आयोजन 

 

बड़वानी. सिद्ध क्षेत्र बावनगजा में मुनिश्री विराट सागर और प्रमाण सागर महाराज के सानिध्य में वर्षा योग चातुर्मास शुरू हो गया है। रविवार को 63 कलशों (11 विशिष्ट और 52 जनमंगल कलश) की स्थापना के बाद ध्वजारोहण हुआ। अब चार माह तक रोजाना यहां धार्मिक आयोजन होंगे। जिनका 200 देशों में लाइव प्रसारण होगा। कार्यक्रम में देश के सभी राज्यों सहित निमाड़ अंचल से लोग आए।

सोमवार सुबह शोभायात्रा के रूप में पांडाल से कलश भवन तक ले जाया गयाजा। मुनिश्री के प्रवचन होने के साथ ही शंका समाधान कार्यक्रम भी हुआ। बावनगजा में चल रहे सिद्धचर्क महामंडल विधान के समापन अवसर पर हवन-पूजन भी हुअा। इसके पहले मनिश्री प्रमाण सागर महाराज प्रत्येक सोमवार को मौन साधना करते हैं, लेकिन इस सोमवार को इनका मौन नहीं रहेगा। ये बात स्वयं प्रमाण सागर महाराज ने मंच कही।

मुनिश्री बोले- इन 4 बातों से होगा जीवन सार्थक 

  • पहली बात : हमेशा दूसरों का सहयोग करो, केवल सलाह देने का काम मत करो। 
  • दूसरी बात : हमेशा रचनात्मक बनो। सोच रचनात्मक होगी तो आपकी तरक्की कोई नहीं रोक सकता। 
  • तीसरी बात : हमेशा विनम्र बनो। दूसरों के साथ विनम्र व्यवहार रखो। 
  • चौथी बात : हमेशा सकारात्मक सोच रखो। इसको लेकर ही आगे बढ़ो, कामयाबी अपने-आप मिलेगी।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery