Sunday, 25th May 2025

छत्तीसगढ़ / डीआरजी जवान की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव, गर्दन पर मिले गहरे घाव के निशान

Fri, Jul 12, 2019 7:29 PM

 

  • बाईपास रोड पर सुबह मिला शव, देर रात बोलेरो वाहन में घर से निकला था जवान
  • बुर्कापाल थाने में सहायक आरक्षक के पद पर तैनात था जवान, शव के पास ही मिला वाहन 

 

सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा में शुक्रवार सुबह एक डीआरजी जवान का खून से लथपथ शव सड़क किनारे पड़ा मिला है। जवान गुरुवार देर रात घर से अपने बोलेरो वाहन से निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था। शव के पास ही पुलिस ने उसका वाहन भी खड़ा मिल गया है। पुलिस को शव की गर्दन पर गहरे चोट के निशान मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 

गाड़ी में भी मिले खून के निशान

  1.  

    जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बाईपास पर सड़क किनारे एक युवक शव पड़ा हुआ है। वहीं पास में बोलेरो वाहन भी खड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक की पहचान रामनिवास के रूप में हुई। रामनिवास सहायक आरक्षक के पद पर बुर्कापाल स्थित मुख्यालय में पदस्थ था। बताया जा रहा है कि वह गुरुवार देर रात अपने बोलेरो वाहन से घर से निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। सुबह उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। 

     

  2.  

    बदमाशों ने हत्या करने के बाद जवान के शव को बाईपास पर सड़क किनारे फेंक दिया था। वहीं खड़े उसके वाहन में भी खून के निशान मिले हैं। ऐसे में अंदेशा है कि जवान की गाड़ी में हत्या की जा सकती है या फिर उस पर गाड़ी में ही बैठे किसी व्यक्ति ने हमला किया होगा। जवान जान बचाने के लिए बाहर भागा होगा और उसे बदमाशों ने मार दिया होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि गाड़ी वहीं खड़ी होने के चलते हत्या को लेकर बातें स्पष्ट नहीं हो पा रही हैं। 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery