Monday, 28th July 2025

बजट / 5 करोड़ रु. से ज्यादा आय पर अब 37% सरचार्ज, इससे प्रभावी टैक्स दर 42% हुई; यह अमेरिका से भी ज्यादा

Mon, Jul 8, 2019 4:02 PM

 

  • अमेरिका में सुपर रिच पर 40% टैक्स लगता है, भारत में प्रभावी टैक्स दर 7% बढ़कर अमेरिका से ज्यादा हुई
  • 2 करोड़ से 5 करोड़ रु. तक आय पर सरचार्ज 15% से बढ़कर 25% हुआ, प्रभावी टैक्स दर 3% बढ़कर 39% हुई

 

नई दिल्ली. बजट में 2 करोड़ से 5 करोड़ रुपए सालाना आय वालों (सुपर रिच) पर सरचार्ज 15% से बढ़ाकर 25% कर दिया गया। 5 करोड़ रुपए से ज्यादा आय वालों पर 37% सरचार्ज लगेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरचार्ज बढ़ने से इन पर प्रभावी टैक्स की दरों में क्रमश: 3% और 7% का इजाफा होगा। सरचार्ज टैक्स की रकम पर लगता है।

सरचार्ज की नई दरों से 2 करोड़ से 5 करोड़ रुपए तक आय वालों के लिए प्रभावी टैक्स दर 39% और 5 करोड़ रुपए से ज्यादा आय वालों के लिए 42% से अधिक हो गई है। अमेरिका में सुपर रिच पर 40% टैक्स लगता है।

जब सरचार्ज 15% था, उस आधार पर गणना
 

5.10 करोड़ की इनकम पर 30% टैक्स 1.53 करोड़ रुपए
15% सरचार्ज 22.9 लाख रुपए
कुल 1.75 करोड़
4% सेस 7 लाख रुपए
कुल टैक्स (रु.) 1.82 करोड़ रुपए
कुल टैक्स (%) 35.68%
1.82 करोड़ / 5.10 करोड़ X 100 = 35.68%

37% सरचार्ज के आधार पर गणना

5.10 करोड़ की इनकम पर 30% टैक्स 1.53 करोड़ रुपए
37% सरचार्ज 56.6 लाख रुपए
कुल 2.09 करोड़ रुपए
4% सेस 8.38 लाख रुपए
कुल टैक्स (रु.) 2.17 करोड़ रुपए
कुल टैक्स (%) 42.54%
2.17 करोड़/5.10 करोड़ X 100 = 42.54%

सरचार्ज की नई दरों के आधार पर टैक्स, पुरानी दर के आधार पर लगने वाले टैक्स से 7% ज्यादा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में यही बताया था कि सरचार्ज बढ़ने से प्रभावी टैक्स में कितना इजाफा होगा।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery