वॉशिंगटन. बेहतर जिंदगी की तलाश में मैक्सिको से अमेरिका जा रहे ऑस्कर अलबर्टो मार्टिनेज रामिरेज अपनी बेटी वालेरिया के साथ रियो ग्रांड नदी पार करते समय डूब गए। अलबर्टो 23 महीने की बेटी को अपनी टी-शर्ट में फंसाकर नदी पार कर रहे थे। अलबर्टो और उनकी बेटी की नदी किनारे डूबे हुई तस्वीर को देख पूरी दुनिया भावुक हो गई। अलबर्टो और उनकी बेटी ही नहीं बल्कि इस साल 27 जून तक 1,224 माइग्रेंट्स की मौत हो चुकी है, इनमें से 14% यानी 170 लोग अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर मारे गए। इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ माइग्रेशन के मुताबिक, जनवरी 2014 से लेकर 27 जून 2019 तक 32,182 माइग्रेंट्स की मौत हुई। जबकि, इसी दौरान अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर 2,075 लोग मरे।
अमेरिका का शरणार्थी कानून सख्त, इसलिए दूसरे तरीकों से जाते हैं लोग
मैक्सिको से अमेरिका जाने की तीन बड़े कारण- गरीबी, हिंसा और बेरोजगारी
मध्य अमेरिकी देशों से अमेरिका जाने के तीन बड़े कारण- गरीबी, हिंसा और बेरोजगारी है। होंडुरास, ग्वाटेमाला और अल-सल्वाडोर में गरीबी, हिंसा और बेरोजगारी अपने चरम पर है। कमोबेश यही हालात मैक्सिको में भी हैं। इस कारण बेहतर जिंदगी की तलाश में मैक्सिको और मध्य अमेरिकी देशों के लोग रोजाना अमेरिका-मैक्सिको सीमा पार करने की कोशिश करते हैं। एक अनुमान के मुताबिक, हर साल करीब 5 लाख लोग मैक्सिको के जरिए अमेरिका जाने की कोशिश करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल के शुरुआती 3 महीनों में ही 3 लाख से ज्यादा शरणार्थियों ने अमेरिका जाने की कोशिश की।
सीमा पार करने वालों की संख्या घटी, लेकिन हर महीने 40 हजार लोग पकड़े जा रहे
अमेरिका के कस्टम एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2000 के बाद से अमेरिका की सीमा में आने वाले शरणार्थियों की संख्या में कमी आई है। इन आंकड़ों के मुताबिक, 2000 में जहां 16 लाख से ज्यादा लोगों को सीमा में घुसते हुए पकड़ा गया था, वहीं 2018 में 4 लाख लोगों को पकड़ा गया। लेकिन, इस साल मई तक अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर 6 लाख लोगों को सीमा पार करते हुए पकड़ा जा चुका है।
ट्रम्प की धमकी के बाद मैक्सिको भी अप्रवासियों को रोक रहा
सबसे ज्यादा मौतें भूमध्य सागर में
माइग्रेशन डेटा एनालिसिस सेंटर, आईओएम के अनुसार 2014 से अब तक दुनियाभर में 32,182 प्रवासियों की मौतें हुईं। अपने देश से दूसरे देश जाने के दौरान प्रवासियों की ये मौतें हुईं। आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा मौतें भूमध्य सागर में हुईं। यहां 18 हजार 515 शरणार्थी सफर के दौरान मारे गए। यह कुल मौतों का 57.5% है। इन 6 सालों में सबसे ज्यादा मौतें 2016 में हुईं।
साल |
अफ्रीका |
एशिया |
यूरोप |
भूमध्य सागर |
2014 |
623 |
825 |
20 |
3283 |
2015 |
1034 |
826 |
137 |
4054 |
2016 |
1831 |
204 |
63 |
5143 |
2017 |
1741 |
523 |
98 |
3139 |
2018 |
1401 |
186 |
116 |
2299 |
2019 |
132 |
16 |
19 |
597 |
Comment Now