पुणे। पुणे में एक सोसाइटी की दीवार ढहने से 15 लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दीवार मजदूरों के शेड पर गिरी जिसकी वजह से मजदूर मलबे के नीचे दब गए। हादसा शहर के कोंडवा इलाके में हुआ। मलबे में अभी भी 3 लोगों के दबे होने की आशंका है।
बता दें कि महाराष्ट्र में मानसून आने के बाद से ही भारी बारिश का दौर शुरू हो चुका है। मुंबई, पुणे सहित कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। मुंबई में भी बारिश को लेकर 24 घंटे का अलर्ट जारी किया गया है। अब तक वहां भी तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
Comment Now