Sunday, 8th June 2025

मप्र / कंसोटिया को महिला एवं बाल विकास से हटाया, केसरी को राजौरा की जगह कृषि का जिम्मा

Tue, May 28, 2019 6:40 PM

 

  • 6 पीएस बदले, 15 आईएएस भी इधर से उधर

भोपाल | लोकसभा चुनाव होते ही प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक सर्जरी हुई है। राज्य शासन ने सोमवार को छह प्रमुख सचिवों के विभाग बदलने के साथ  15 अन्य आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए।

महिला एवं बाल विकास विभाग में अगस्त 2014 से जमे जेएन कंसोटिया को सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण में प्रमुख सचिव बनाया गया है। वहीं, अजीत केसरी को राजेश राजौरा के स्थान पर कृषि विभाग में पीएस पदस्थ किया गया है। राजौरा सितंबर 2013 से कृषि विभाग में प्रमुख सचिव के पद पर थे। अब उन्हें उद्योग के साथ नर्मदा घाटी विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई। चुनाव के दौरान विभिन्न शिकायतों के चलते हटाए गए कमिश्नर और कलेक्टरों की भी पदस्थापना की गई है। 


इनमें कई ऐसे कलेक्टर शामिल हैं जिन्हें वापस उसी जिले की कमान दी गई है। 


शर्मा फिर बने ग्वालियर कमिश्नर : आचार संहिता के दौरान ग्वालियर संभाग के कमिश्नर बीएम शर्मा को हटाकर सदस्य राजस्व मंडल बनाया गया था। अब फिर से उन्हें ग्वालियर का कमिश्नर बनाया गया है। 
 

दाहिमा फिर वे शहडोल कलेक्टर : आचार संहिता के दौरान मंत्री ओमकार सिंह मरकाम के साथ रात में कलेक्ट्रेट में बैठक की शिकायत के बाद हटाए गए शहडोल कलेक्टर ललित दाहिमा को फिर से वहीं का कलेक्टर बनाया गया है। इसी तरह छिंदवाड़ा कलेक्टर रहे श्रीनिवास शर्मा को फिर से वहीं पदस्थ किया गया है। वे हैलीकॉप्टर विवाद से सुर्खियों में आए थे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति नहीं दी थी।  भिंड कलेक्टर रहे छोटे सिंह को फिर से वहीं की कमान दी गई है। उनका मंत्री गाेविंद सिंह के पांव की आेर झुकते हुए वीडियो वायरल हुआ था। उसके बाद उन्हंें हटा दिया गया था।  
 

शाह को विभाग नहीं : आईएएस अशोक शाह को कोई विभाग नहीं दिया गया है। वे अब तक सामाजिक न्याय विभाग के प्रमुख सचिव थे। 
 

मलय श्रीवास्तव को अतिरिक्त प्रभार : इसी के साथ लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव मलय श्रीवास्तव को अपने कर्तव्यों के साथ-साथ आगामी आदेश तक प्रमुख सचिव संसदीय कार्य विभाग का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला को जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। इसी तरह रेनू तिवारी को सचिव संस्कृति विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। वे वर्तमान में सचिव राजस्व विभाग और नियंत्रक शासकीय मुद्रण एवं लेखन सामग्री के पद पर पदस्थ हैं।

अनुपम राजन को महिला एवं बाल विकास विभाग मिला

नाम    
 
वर्तमान पदस्थाना     नई पदस्थापना
1. जेएन कंसोटिया     पीएस, महिला एवं बाल विकास     पीएस सामाजिक न्याय विभाग
 
2. डॉ. राजेश राजौरा     पीएस कृषि विकास विभाग     पीएस उद्योग नीति, 
        नर्मदा घाटी विकास
 
3. अजीत केसरी     पीएस, सहकारिता     पीएस किसान कल्याण, कृषि 
        विकास एवं सहकारिता
 
4. अशोक शाह     पीएस, सामाजिक न्याय    पीएस, मप्र शासन 
 
5. पंकज अग्रवाल     पीएस नर्मदा घाटी विकास    पीएस पर्यावरण विभाग तथा 
        पर्यावरण आयुक्त  
 
6.  अनुपम राजन     पीएस पर्यावरण विभाग     पीएस महिला एवं बाल 
        विकास विभाग

चुनाव के समय हटाए गए कमिश्नर और कलेक्टरों की पदस्थापनाएं

शोभित जैन    
 
कमिश्नर, शहडोल संभाग      सचिव, मंत्रालय
 
बीएम शर्मा     सदस्य, राजस्व मंडल     कमिश्नर, ग्वालियर संभाग
 
महेशचंद्र चौधरी     कमिश्नर, ग्वालियर संभाग      सदस्य, राजस्व मंडल
 
आरबी प्रजापति     सदस्य सचिव, खाद्य आयोग      कमिश्नर, शहडोल संभाग
 
श्रीनिवास शर्मा     अपर सचिव, मंत्रालय      कलेक्टर, छिंदवाड़ा 
 
शेखर वर्मा     कलेक्टर, शहडोल    अपर सचिव, मंत्रालय
 
छवि भारद्वाज      कलेक्टर, जबलपुर      उप सचिव, मंत्रालय

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery