भोपाल. प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी है। सबसे रोचक मुकाबला भोपाल संसदीय सीट पर है। यहां पर भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर का मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह से है। नई व्यवस्था के मुताबिक परिणाम देर शाम तक आने का अनुमान है। चुनावी इतिहास में पहली बार प्रदेश में चार चरणों में हुए मतदान में कुल 71.2 फीसदी मतदान हुआ, जो कि 2014 की तुलना में 9.63 फीसदी अधिक था।
मतगणना अपडेट्स
अप्रत्याशित परिणाम आने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र पटेल विदिशा में मतगणना केंद्र से निकल अपने घर चले गए। वे 1 लाख 73 हजार से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं। इसी तरह खंडवा में कांग्रेस प्रत्याशी अरुण यादव मतगणना केंद्र से अपने घर चले गए हैं।
उज्जैन में भाजपा के अनिल फिरोजिया ने कांग्रेस के बाबूलाल मालवीय पर निर्णायक बढ़त 313061 बना ली है। अब वीवीपैट की पर्चियों की गिनती के बाद घोषित होगा नतीजा।
मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी है जिसमें 28 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है और 1 सीट पर कांग्रेस आगे है। छिंदवाड़ा से कांग्रेस को बढ़त। रतलाम-झाबुआ संसदी सीट पर 8 विधानसभा में कुल 680027 वोटों की गिनती के बाद 15,7400 वोट से भाजपा के गुमानसिंह डामोर आगे चल रहे हैं। दमोह में एक लाख 38 हजार वोट से भाजपा प्रत्याशी आगे। शहडोल में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी हिमाद्री सिंह 19,6065 मतों से आगे। रीवा लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार 58,333 मतों से आगे। बैतूल सीट से पांच राउंड के बाद भाजपा 93 हजार 310 मतों से आगे।
खजुराहो संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी बीडी शर्मा की बढ़त 2 लाख 20 हजार मतों से आगे। सागर भाजपा प्रत्याशी राज बहादुर सिंह 1 लाख 65 हजार 651 मतों से आगे, दिशा में भाजपा 258851 मतो से आगे, भोपाल में भाजपा 102144 आगे, दमोह भाजपा 144752, आगे गुना में भाजपा 61797 आगे।
भोपाल में प्रज्ञा ठाकुर 69046 मतो से आगे, धार में छतर सिंह दरबार 56 हजार मतों से आगे। ग्वालियर में विवेक शेजवलकर 47 हजार मतों से आगे। छिंदवाड़ा विधानसभा में कमलनाथ 12 हजार मतों से आगे। इंदौर में शंकर ललवानी पौने तीन लाख मतों से आगे।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में जश्न शुरू हो गया है। मिठाई बांटी जा रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह कार्यकर्ताओं को बधाई दे रहे हैं। वहीं कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है।
गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया 50 हजार और भोपाल सीट से दिग्विजय सिंह 55 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ 15778 वोटों से आगे। प्रदेश की बाकी 28 सीटों पर भाजपा आगे।
प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल की जनता का आभार माना है। इंदौर में भाजपा प्रत्याशी को पौने दो लाख मतों से आगे। दमोह में भाजपा के प्रहलाद पटेल 90 हजार वोटों से आगे हैं। खंडवा में भाजपा के नंदकुमार सिंह चौहान एक लाख से ज्यादा वोटों से कांग्रेस के अरुण यादव से आगे।
देवास संसदीय सीट से भाजपा के महेन्द्र सिंह सोलंकी कांग्रेस के प्रहलाद सिंह टिपानिया से 187853 वोट से आगे चल रहे है।
उज्जैन संसदीय सीट से भाजपा के अनिल फिरोजीया कांग्रेस के बाबूलाल मालवीय से 209046 वोट से आगे चल रहे है।
भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपना मौन व्रत खत्म कर दिया। मौन व्रत खत्म करने के बाद उन्होंने सबसे पहले जय श्री राम के नारे लगाए और विक्ट्री साइन दिखाया। वे 41983 वोट से भाजपा आगे चल रही है।
खंडवा में कांग्रेस प्रत्याशी अरुण यादव मतगणना केंद्र से निकल अपने घर गए। ईवीएम में गड़बड़ी होने का आरोप लगाया।
भाजपा के जनार्दन मिश्रा कांग्रेस के सिद्धार्थ तिवारी से 23171 मतों से आगे चल रहे हैं। खंडवा में भाजपा प्रत्याशी नंदकुमार सिंह चौहान 73 हजार 676 वोट से आगे चल रहे हैं। इंदौर में भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी 1.44 लाख से आगे।
दो सीटें जीती थी कांग्रेस: 2014 के लोकसभा भाजपा को 27 सीटों पर जीत मिली थी। कमलनाथ छिंदवाड़ा और ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना सीट से चुनाव जीते थे। इस बार कमलनाथ सीएम बन चुके हैं और अपनी सीट से अपने बेटे नकुलनाथ को मैदान में उतारा है। मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
भास्कर एग्जिट पोल : मध्यप्रदेश में भाजपा ने आधे से ज्यादा चेहरे बदल विधानसभा चुनाव में दिखी लोगों की नाराजगी को कम करने का प्रयास किया। उधर, कांग्रेस के कमलनाथ-ज्योतिरादित्य अपनी सीट के आस-पास ही प्रभावी रहे। भास्कर सर्वे के मुताबिक, प्रदेश में भाजपा को 23 और कांग्रेस को 6 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। अन्य चैनल्स के सर्वे में भी कुछ-कुछ ऐसी ही तस्वीर का अनुमान लगाया गया है।
मप्र : कुल 29 सीटें | भाजपा | कांग्रेस |
न्यूज 18-आईपीएसओएस | 24-27 | 2-4 |
न्यूज 24-टुडेज चाणक्य | 27 | 2 |
इंडिया न्यूज-पोलस्ट्रेट | 21 | 8 |
न्यूज नेशन | 22-24 | 5-7 |
रिपब्लिक-सी वोटर | 24 | 5 |
एबीपी | 22 | 7 |
इंडिया टुडे-एक्सिस | 26-28 | 1-3 |
2014 के नतीजे | 27 | 2 |
कौन कहां से उम्मीदवार-
लोकसभा क्षेत्र | भाजपा | कांग्रेस |
मुरैना | नरेंद्र सिंह तोमर | राम निवास रावत |
भिंड | संध्या राय | देवाशीष जारड़िया |
ग्वालियर | विवेक शेजवलकर | अशोक सिंह |
गुना | केपी यादव | ज्योतिरादित्य सिंधिया |
सागर | राज बहादुर सिंह | प्रभांशु सिंह ठाकुर |
टीकमगढ़ | वीरेंद्र कुमार खटीक | किरण अहिरवार |
दमोह | प्रहलाद पटेल | प्रताप सिंह लोधी |
खजुराहो | बीडी शर्मा | कविता सिंह |
सतना | गणेश सिंह | राजा राम त्रिपाठी |
रीवा | जनार्दन मिश्रा | सिद्धार्थ तिवारी |
सीधी | रीति पाठक | अजय सिंह राहुल |
शहडोल | हिमाद्री सिंह | प्रमिला सिंह |
जबलपुर | राकेश सिंह | विवेक तन्खा |
मंडला | फग्गन सिंह कुलस्ते | कमल मारावी |
बालाघाट | ढाल सिंह बिसेन | मधु भगत |
छिंदवाड़ा | नतन शाह | नकुल नाथ |
होशंगाबाद | उदय प्रताप सिंह | शैलेंद्र दीवान |
विदिशा | रमाकांत भार्गव | शैलेंद्र पटेल |
भोपाल | प्रज्ञा ठाकुर | दिग्विजय सिंह |
राजगढ़ | रोडमल नागर | मोना सुस्तानी |
देवास | महेंद्र सोलंकी | प्रह्लाद टिपानिया |
उज्जैन | अनिल फिरोजिया | बाबूलाल मालवीय |
मंदसौर | सुधीर गुप्ता | मीनाक्षी नटराजन |
रतलाम | जीएस डामोर | कांति लाल भूरिया |
धार | छतर सिंह दरबार | दिनेश गिरवाल |
खरगोन | गजेंद्र पटेल | डॉ. गोविंद मुजालदा |
इंदौर | शंकर ललवानी | पंकज संघवी |
खंडवा | नंदकुमार सिंह चौहान | अरुण यादव |
बैतूल | दुर्गादास | रामू टेकाम |
वोटर हेल्पलाइन एप, सुविधा: निर्वाचन आयोग ने results.eci.gov.in पर रिजल्ट अपडेट देखने की व्यवस्था की है। इसी के साथ वोटर हेल्प लाइन एप बनाया है। इस एप के माध्यम से कोई भी आम नागरिक या मतदाता मतगणना के परिणाम देख सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा।
Comment Now