Thursday, 22nd May 2025

LIVE लोकसभा नतीजे / उत्तर प्रदेश में माया हुई मुलायम, भाजपा 50 से ज्यादा सीटों पर आगे

Thu, May 23, 2019 7:48 PM

 

  • मोदी वाराणसी से आगे, अमेठी में राहुल स्मृति से फिर पीछे
  • रायबरेली से सोनिया, लखनऊ से राजनाथ, आजमगढ़ से अखिलेश आगे
  • गठबंधन में बसपा को फायदा मिलता दिख रहा, पार्टी 11 सीटों पर आगे; 2014 में खाता भी नहीं खोल पाई थी

लखनऊ. लोकसभा चुनाव के अब तक के रुझानों में उत्तरप्रदेश में महागठबंधन के बावजूद भाजपा 59 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा को इस बार 49% वोट मिले। 2014 लोकसभा चुनाव में 42.6% मिले थे। हालांकि, इस बार भाजपा को 2014 की तुलना में 16 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। यहां गठबंधन 19 सीट (बसपा- 11, सपा-8 और रालोद 1) और कांग्रेस 2 पर आगे चल रही है। गठबंधन में बसपा को फायदा मिलता दिख रहा है। बसपा उप्र में पिछली बार खाता नहीं खोल पाई थी, इस बार पार्टी 11 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस सिर्फ 1 सीट पर आगे है। उप्र में सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटें हैं। 2014 में इनमें से एनडीए को 73 पर जीत मिली थी।

अपडेट्स:

  • वाराणसी से नरेंद्र मोदी 2 लाख 19 हजार वोटों से आगे।
  • राजनाथ सिंह लखनऊ सीट पर 1 लाख 74 हजार वोटों से आगे।
  • उन्नाव से साक्षी महाराज 2 लाख 55 हजार वोटों से आगे।
  • रायबरेली से सोनिया गांधी 37 हजार वोटों से आगे।
  • पीलीभीत से वरुण गांधी 90 हजार वोटों से आगे।
  • मुलायम सिंह मैनपुरी से 12 हजार वोटों से आगे।
  • इलाहाबाद से रीता बहुगुणा जोशी आगे।
  • अमेठी में स्मृति ईरानी राहुल गांधी से 5429 वोटों से आगे।
  • आजमगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आगे।
  • बदायूं से मुलायम सिंह के भतीजे धर्मेंद्र यादव पीछे। भाजपा की संघमित्रा मौर्य आगे।
  • बागपत से रालोद के जयंत चौधरी आगे।
  • फतेहपुर से केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति आगे।
  • फतेहपुर सीकरी से राज बब्बर पीछे।
  • गौतम बुद्ध नगर से केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा आगे।
  • गाजियाबाद से केंद्रीय मंत्री वीके सिंह आगे।

 

26 साल बाद सपा-बसपा का गठबंधन हुआ

मुलायम सिंह यादव ने 1992 में समाजवादी पार्टी का गठन किया था। 1993 के विधानसभा चुनाव में सपा-बसपा का गठबंधन हुआ। तब बसपा की कमान कांशीराम के पास थी। सपा 256 और बसपा 164 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। सपा को 109 और बसपा को 67 सीटें मिली थीं। हालांकि, 2 जून 1995 को गेस्ट हाउस कांड के बाद यह गठबंधन टूट गया। तब लखनऊ के स्टेट गेस्ट हाउस में मायावती के साथ सपा समर्थकों ने बदसलूकी की थी।
 

2014 के नतीजे

पार्टी    सीटें वोट प्रतिशत
भाजपा 71 42.6%
सपा 22.3%
कांग्रेस 7.5%
अपना दल 2 1%
बसपा 0 19.8%
आरएलडी 0 0.9%



कांग्रेस ने 73 सीटों पर लड़ा चुनाव, प्रियंका-सिंधिया को महासचिव बनाया
कांग्रेस और सपा 2017 का विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ी थीं। हालांकि, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को गठबंधन में शामिल नहीं किया गया है। गठबंधन ने अमेठी और रायबरेली से उम्मीदवार न उतारने का फैसला किया था। वहीं, कांग्रेस ने भी सात सीटें गठबंधन के लिए छोड़ दी थीं। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को उत्तरप्रदेश की जिम्मेदारी देते हुए पार्टी का महासचिव बनाया था। प्रियंका ने पहली बार सक्रिय राजनीति में कदम रखा और पूर्वी उत्तरप्रदेश की लगभग हर सीट पर प्रचार किया। 

उत्तरप्रदेश: मोदी ने 31, राहुल ने 17 जनसभाएं कीं
इस लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्य फोकस उत्तरप्रदेश-बंगाल और ओडिशा में रहा, वहीं राहुल ने केरल, मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ को तवज्जो दी। मोदी ने उत्तरप्रदेश में 29 और राहुल गांधी ने 17 रैलियां कीं। 
 

इस बार के एग्जिट पोल में अनुमान: 

उप्र : कुल 80 सीटें भाजपा+ महागठबंधन कांग्रेस
एबीपी न्यूज 33 45 2
इंडिया टुडे-एक्सिस 62-68 10-16 1-2
इंडिया न्यूज-पोलस्ट्रेट 37 40 2
टाइम्स नाऊ-वीएमआर 58 20 2
रिपब्लिक-सी-वोटर 38 40 2
न्यूज 18 60-62 17-19 1-2
न्यूज 24-चाणक्य 65 13 2

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery