Thursday, 22nd May 2025

शेयर बाजार / सेंसेक्स में 450 अंक की गिरावट, निफ्टी 127 प्वाइंट लुढ़का; टाटा मोटर्स का शेयर 5% टूटा

Mon, May 6, 2019 7:43 PM

 

  • सेंसेक्स में निचले स्तर से 200, निफ्टी में 40 अंक की रिकवरी
  • अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर तेज होने की आशंका से एशियाई बाजार गिरे, चीन के इंडेक्स में 5% गिरावट
  • यूएस 10 मई से 200 अरब डॉलर के चाइनीज इंपोर्ट पर शुल्क 10% से बढ़ाकर 25% करेगा

मुंबई. शेयर बाजार में हफ्ते के पहले दिन तेज गिरावट आई। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 453 अंक लुढ़क कर 38,509.79 पर आ गया। निफ्टी में 127 प्वाइंट की गिरावट दर्ज की गई। इसने 11,585.10 का निचला स्तर छू लिया। हालांकि, निचले स्तरों से दोनों इंडेक्स में कुछ रिकवरी हो गई।

ट्रेड वॉर का खतरा बढ़ने से एशियाई बाजारों में गिरावट

अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर फिर से तेज होने की आशंका में एशियाई बाजारों में गिरावट आई है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स सोमवार को 5% टूट गया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने रविवार को कहा कि 10 मई से 200 अरब डॉलर के चाइनीज इंपोर्ट पर शुल्क 10% से बढ़ाकर 25% किया जाएगा। चीन भी जवाबी कार्रवाई करता है तो दोनों देशों के बीच ट्रेड वॉर फिर से तेज हो सकता है।

यस बैंक के शेयर में 5% गिरावट

कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 में से 28 और निफ्टी के 50 में से 42 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। टाटा मोटर्स का शेयर 5% लुढ़क गया। टाटा स्टील में 3% गिरावट दर्ज की गई। यस बैंक का शेयर भी 5% नुकसान में आ गया। एनएसई के सभी 11 सेक्टर इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई। मेटल इंडेक्स 1.94% टूट गया।

आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल के नतीजे आज 
दोनों कंपनियां जनवरी-मार्च तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित करेंगी। कारोबार के दौरान दोनों के शेयरों में करीब 1-1% की गिरावट दर्ज की गई।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery