Saturday, 13th September 2025

महाभारत - 2019 / राहुल पिछली बार धार आए थे तो कांग्रेस ने 7 में से 6 विधानसभा सीटें जीती थीं, इस बार 11 को होगी सभा

Mon, May 6, 2019 7:41 PM

 

  • लोकसभा चुनाव के लिए 1998 में सोनिया गांधी ने ली थी धार में सभा
  • 6 महीने 13 दिन बाद धार में फिर कांग्रेस अध्यक्ष की सभा... 3 महीने पहले पीएम मोदी भी आए थे

धार . विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सात में से छह सीटें जीताने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी धार में मात्र छह महीने के अंतर से दूसरी बार फिर आ रहे हैं। इस बार उनकी नजर लोकसभा की आठों विधानसभा सीटों पर है। राहुल गांधी का अधिकृत दौरा कार्यक्रम कांग्रेस के पास पहुंच गया है। दोपहर 1.50 से 2.40 के बीच हेलिकॉप्टर से धार पहुंचेंगे। इसके बाद 2.50 से 3.50 तक सभा करेंगे। कार्यक्रम आते ही कांग्रेस ने उनके दौरे की तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। हालांकि राहुल गांधी की सभा का स्थान तय नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि जिस पीजी ग्राउंड पर पूर्व में उन्हाेंने सभा ली थी, संभवत: उसी ग्राउंड पर वे सभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी को पहले रुद्राक्ष होटल में ठहराया गया था, साथ ही उनकी पसंद के कई व्यंजन भी बनाए गए थे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालमुकुंद गौतम ने कहा राहुल गांधी जी दौरा कार्यक्रम आ गया है। वे 11 मई को आएंगे। संभवत: पीजी कॉलेज मैदान पर ही सभा होगी, बैठक उपरांत सभी बातें तय की जाएंगी।


11 मई को लेंगे सभा,  धार विधानसभा की सात में से पांच सीटें भाजपा के पास थी, इनमें से धार, धरमपुरी, बदनावर, सरदारपुर और मनावर में भाजपा का कब्जा था, जबकि गंधवानी और कुक्षी सीट कांग्रेस के पास थी। चुनाव के पहले इस बात का किसी को भी अंदाजा नहीं था कि परिणाम चौंकाने वाले आएंगे और भाजपा मात्र एक सीट पर सिमट कर रह जाएगी। कांग्रेस ने भाजपा के कब्जे से पांच सीटें छीन कर अपनी झोली में डाल ली। यही कारण रहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के गठन में धार ने भी बड़ा योगदान दिया।

कब कौन सा बड़ा नेता आया और किसकी सरकार बनी

  • 1998 में सोनिया गांधी धार आई, कांग्रेस प्रत्याशी गजेंद्रसिंह राजूखेड़ी जीते, लेकिन केंद्र में भाजपा की सरकार बनी
  • 1996 में मनावर में लालकृष्ण आडवाणी आए, भाजपा प्रत्याशी छतरसिंह दरबार जीते और केंद्र भी भाजपा की सरकार बनी
  • 2018 में राहुल गांधी धार आए, विस चुनाव में 7 में से 6 सीट कांग्रेस जीती, प्रदेश में तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनी
  • 2009 में मनावर में लोस चुनाव में लालकृष्ण आडवाणी आए, भाजपा प्रत्याशी मुकामसिंह किराडे हारे, गजेंद्रसिंह राजूखेड़ी जीते, केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी
  • 2009 में राजगढ़ में सोनिया गांधी आई, कांग्रेस प्रत्याशी राजूखेड़ी जीते, केंद्र में यूपीए की सरकार बनी

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery