भोपाल. लोकसभा चुनाव के पांचवें और मध्यप्रदेश में दूसरे चरण की सात संसदीय क्षेत्रों में वोटिंग शुरू हो गई है। इनमें टीकमगढ़, दमोह, सतना, रीवा, खजुराहो, होशंगाबाद और बैतूल हैं। मतदान शाम छह बजे तक होगा। इस चरण में 110 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल 15 हजार 240 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।
वोटिंग अपडेट्स
वीएल कांताराव ने बताया कि निर्वाचन के दौरान बैतूल में एक होमगार्ड जवान महेश दुबे की मृत्यु हो गई। उनके परिवार को 15 लाख रुपए की सहायता राशि न्रिर्वाचन आयोग देगा। इसी तरह एक नंदू लाल नागले कर्मचारी की मृत्यु हुई है। आयोग इनके परिवार को भी सहायता राशि देगा।
11,00: बेतूल की पूजा साहू की सात मई को शादी है। घर में चल रही शादी की रस्मों के बीच वे परिवार सहित मतदान करने पहुंची। पूजा ने बताया कि पहले शादी छह तारीख को ही थी। मतदान की वजह से इसे एक दिए आगे बढ़ा दिया गया।
11.00: प्रदेश में 22.69 मतदान हो चुका है। टीकमगढ़ 14.80, दमोह 24.22 खजुराहो 24.42, सतना 13.44, रीवा 24.38, होशंगाबाद 30,04, बैतूल 26.28 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
दोपहर 12 बजे तक पूरे प्रदेश में 29,76 प्रतिशत मतदान हो चुका है। टीकमगढ़- 28.81, दमोह- 28.23, खजुराहो- 29.73, सतना- 28.25, रीवा-28.13, होशंगाबाद 31.88, बैतूल-33 फीसदी मतदान हो चुका है।
दूल्हों ने डाला वोट : पिपरिया में दूल्हा बने अभिषेक पुरोहित ने बारात ले जाने से पहले मतदान किया। वे मतदान केंद 104 आजाद वार्ड इतवारा बाजार पहुंचे और यहां परिवार के साथ वोट दिया। बैतूल बाजार के एक दूल्हे ने जिसकी आज शादी है। बारात लेकर जाने से पहले उसने अपना मताधिकार को सर्वोपरि बताया, नगर के विष्णु वार्ड निवासी राजेश अलोने जिसकी शादी है और बारात लेकर जाने से पहले वे वोट डालने समेकित स्कूल पहुंचे जहां मतदान केंद्र 179 पर उन्होंने अपना वोट डाला।
दोपहर एक बजे प्रदेश में 43.00 फीसदी मतदान हो चुका है। टीकमगढ़ 37.77, दमोह 45.83, खजुराहो 42.51, सतना 41.44, रीवा 39.01, होशंगाबाद 45.76, बैतूल 46.89 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
7 सीटों पर 110 प्रत्याशी: इन सीटों पर 101 पुरूष और 9 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सात संसदीय क्षेत्रों में कुल 55 विधानसभा क्षेत्र हैं। मतदान के लिए कुल 1 करोड़ 19 लाख 56 हजार 447 मतदाता हैं। इनमें 62 लाख 84 हजार 949 पुरूष, 56 लाख 52 हजार 441 महिला एवं 235 अन्य मतदाता हैं। इस चरण में 18 हजार 822 सेवा मतदाता हैं। यह मतदाता पोस्टल बैलेट से अपने मत का प्रयोग करेंगे।
क्रिटीकल मतदान केंद्र: इस चरण में इन संसदीय क्षेत्रों पर तीन हजार 208 क्रिटिकल मतदान केन्द्रों और 414 वल्नरेबल क्षेत्रों का चिन्हित किया गया है। तीन हजार से अधिक मतदान केन्द्रों की वेबकास्टिंग एवं सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की जाएगी। प्रत्येक जिला मुख्यालय पर और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम से वेबकास्टिंग को लाइव देखा जा सकेगा।
50000 सुरक्षाकर्मी: मतदान के लिए केंद्रीय सशस्त्र बल की 85 कंपनियों के साथ राज्य सशस्त्र बल की 45 कंपनियां और राज्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी सहित 50000 सुरक्षाकर्मियों को लगाया गया है। 454 मतदान केंद्रों का संचालन महिला मतदान कर्मचारियों द्वारा कराया जाएगा। इसी तरह 43 मतदान केंद्रों को दिव्यांगजन संचालित करेंगे।
दिग्गजों ने संभाला मोर्चा: कांग्रेस की ओर से मुख्य रूप से मुख्यमंत्री कमलनाथ चुनाव प्रचार अभियान की कमान संभाले हुए हैं। इसके अलावा, राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और नवजोत सिंह सिद्धू ने भी कांग्रेस प्रत्याशियों का प्रचार किया। वहीं भाजपा की ओर से राज्य में मुख्य कमान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संभाले हुए हैं। हालांकि, इन क्षेत्रों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी चुनावी सभाएं ले चुके हैं।
इनके बीच है मुकाबला:
लोकसभा क्षेत्र | भाजपा | कांग्रेस |
रीवा | जनार्दन मिश्रा | सिद्धार्थ तिवारी |
खजुराहो | वीडी शर्मा | कविता सिंह |
दमोह | प्रहलाद पटेल | प्रताप सिंह लोधी |
सतना | गणेश सिंह | राजा राम त्रिपाठी |
बैतूल | दुर्गादास | रामू टेकाम |
होशंगाबाद | उदय प्रताप सिंह | शैलेंद्र दीवान |
टीकमगढ़ | वीरेंद्र कुमार खटीक | किरण अहिरवार |
सीधी में एक केंद्र पर पुर्नमतदान: सोमवार को राज्य की सात सीटों के साथ सीधी लोकसभा क्षेत्र के डेम्हा मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां सभी मतदाताओं से पहले वोटर स्लिप के आधार पर मतदान करवा दिया था जबकि एक पहचान पत्र दिखाया जाना जरूरी है। इस बूथ पर कुल 708 मतदाता हैं।
अगले चरणों में यहां डाले जाएंगे वोट
Comment Now