Sunday, 8th June 2025

5वां चरण / 1 बजे तक मप्र और राजस्थान में 31% मतदान, स्मृति ने राहुल पर अमेठी में बूथ कैप्चरिंग करवाने का आरोप लगाया

Mon, May 6, 2019 7:30 PM

 

  • 7 राज्यों की 51 सीटों पर पर हो रही वोटिंग, इस चरण में 8 करोड़ 75 लाख मतदाता, 674 उम्मीदवार
  • पुलवामा में एक बूथ पर ग्रेनेड फेंका गया, बंगाल के बैरकपुर में तृणमूल-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े
  • राजनाथ, सोनिया और राहुल की सीटों पर भी आज वोटिंग

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज सात राज्यों की कुल 51 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। दोपहर 1 बजे तक कुल 30% वोटिंग हुई है। मध्यप्रदेश में करीब 31% और राजस्थान में 32% वोट पड़े हैं। झारखंड में भी 35% से ज्यादा मतदान हुआ है। आज जिन सीटों पर वोटिंग हो रही है उन पर करीब 8 करोड़ 75 लाख मतदाता हैं। 674 उम्मीदवार हैं। जिन 51 सीटों पर मतदान है, 2014 में भाजपा ने उनमें से 39 पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस को सिर्फ 2 सीटें मिली थीं। इस बीच अमेठी में भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया है।

ईरानी ने कहा कि मैंने प्रशासन और चुनाव आयोग को अलर्ट करते हुए ट्वीट किया है। उम्मीद है कि वे कार्रवाई करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि देश के लोगों को तय करना है कि राहुल गांधी की इस तरह की राजनीति को दंडित किया जाए या नहीं। इस ट्वीट के साथ स्मृति ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला कह रही है कि वह भाजपा को वोट देना चाहती थी, लेकिन जबर्दस्ती हाथ पकड़कर उससे कांग्रेस को वोट दिलवा दिया गया।

कहां कितनी वोटिंग?

राज्य और सीटें 9 बजे तक 10 बजे तक 11 बजे तक 12 बजे तक
बिहार (5) 6% 12% 19% 21%
कश्मीर (2) 0.28% 1% 4% 6%
मध्यप्रदेश (7) 1% 13% 18% 30%
राजस्थान (12) 1% 14% 24% 29%
उत्तरप्रदेश (14) 6% 10% 20% 23%
बंगाल (7) 4% 17% 26% 34%
झारखंड (4) 3% 13% 29% 29%
राज्य और सीटें 1 बजे तक
बिहार (5) 23%
कश्मीर (2) 6%
मध्यप्रदेश (7) 31%
राजस्थान (12) 32%
उत्तरप्रदेश (14) 26%
बंगाल (7) 38%
झारखंड (4) 35%

इस बार उत्तरप्रदेश की सबसे ज्यादा 14 सीटों पर वोटिंग है। आज यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी समेत कई बड़े नेताओं की सीटों पर भी मतदान है।

d


अपडेट्स

  • अभिनेता आशुतोष राणा ने मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में मतदान किया।
  • मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक व्यक्ति सुबह अपने पिता का अंतिम संस्कार करके वोट डालने पहुंचा।
  • बिहार में छपरा के 131 नंबर मतदान केंद्र पर ईवीएम तोड़ने के आरोप में रणजीत पासवान नाम का व्यक्ति गिरफ्तार।
  • स्मृति ईरानी ने अमेठी में कहा- वे (प्रियंका गांधी वाड्रा) पांच साल पहले मेरा नाम नहीं जानती थीं, अब वे अपने पति का नाम कम और मेरा नाम ज्यादा लेती हैं।
  • पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। यहां से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने कहा कि मुझ पर टीएमसी के गुंडों ने हमला किया। इन गुंडों को बाहर से लाया गया था। ये लोग वोटरों को डरा रहे हैं। मैं भी घायल हो गया हूं।
  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में वोट डाला।
  • राजनाथ सिंह ने लखनऊ में वोट डाला। उन्होंने कहा कि इस बार भी मुझे लखनऊ की जनता बहुत स्नेह देगी। राजनाथ 2014 में भी लखनऊ सीट से जीते थे
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा पत्नी नीलिमा के साथ झारखंड के हजारीबाग में वोट डालने पहुंचे।
  • राज्यवर्धन सिंह राठौर ने पत्नी समेत जयपुर में वोट डाला।

पांचवें चरण में राज्यवार संसदीय सीट 

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सीटों की संख्या उम्मीदवार
उत्तरप्रदेश   14 182
राजस्थान     12   134
मध्यप्रदेश 7 110
पश्चिम बंगाल 7       83
बिहार   5       82
झारखंड     4     61
जम्मू-कश्मीर   2       22
कुल     51     674


*जम्मू-कश्मीर का अनंतनाग देश का एक मात्र संसदीय क्षेत्र है जहां तीन चरणों (3, 4 और 5) में मतदान हो रहा है।

*मध्यप्रदेश की खजुराहो, सतना, रीवा, दमोह, टीकमगढ़, होशंगाबाद और बैतूल सीट पर आज मतदान।

4 चरणों में औसत 68.2% मतदान, पहले फेज में सबसे ज्यादा 69.5% वोट पड़े

चरण सीटें  कब हुआ मतदान मतदान प्रतिशत
पहला 91  11 अप्रैल 69.5%
दूसरा  95 18 अप्रैल  69.44%
तीसरा  117 23 अप्रैल 68.4%
चौथा  71  29 अप्रैल 65.51%

2014 में भाजपा ने 51 में से 76.4% सीटों पर जीत हासिल की थी

पार्टी 2014 में सीटें जीतीं
भाजपा 39
तृणमूल 7
कांग्रेस 2
समता पार्टी 1
लोजपा 1
रालोसपा 1

पांचवें चरण में ये बड़े चेहरे मैदान में  

  • सोनिया गांधी : सोनिया गांधी अपनी परंपरागत रायबेरली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। इस सीट से वे तीन बार सांसद रह चुकी हैं। सोनिया से पहले इस सीट से दो बार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और एक बार फिरोज गांधी भी संसद चुने गए। इस बार सोनिया के खिलाफ भाजपा ने दिनेश प्रताप सिंह को उतारा है। सपा-बसपा गठबंधन ने कांग्रेस को समर्थन दिया और इस सीट से अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा।
  • राहुल गांधी : राहुल गांधी अमेठी और वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं। अमेठी से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को दोबारा टिकट दिया है। स्मृति 2014 में चुनाव हार गई थीं। इस सीट से सपा-बसपा गठबंधन ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा। 
  • राजनाथ सिंह : राजनाथ सिंह एक बार फिर भाजपा का गढ़ कही जाने वाली लखनऊ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वे 2014 में भी इस सीट से चुनाव जीते थे। लखनऊ से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पांच बार सांसद रहे। सपा ने लखनऊ से शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा और कांग्रेस ने प्रमोद कृष्णम को टिकट दिया है।
  • जितिन प्रसाद : जितिन प्रसाद धौरहरा संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। इस सीट से भाजपा ने रेखा वर्मा को उतारा है। बसपा से अरशद अहमद सिद्दीकी मैदान में हैं। यहां 2014 में भाजपा की रेखा वर्मा ने जीत दर्ज की थी।
  • राज्‍यवर्धन सिंह राठौर : जयपुर ग्रामीण सीट से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री और ओलिम्पिक पदक विजेता कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को दोबारा मैदान में उतारा है। उनके सामने कांग्रेस ने सादुलपुर से विधायक कृष्णा पूनिया को उतारा है। कृष्णा ने राष्ट्रमंडल खेल 2010 में डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीता था।
  • राजीव प्रताप रूडी : बिहार की सारण लोकसभा सीट का मुकाबला काफी दिलचस्प है। यहां भाजपा ने केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी को मैदान में उतारा है। दूसरी तरफ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव के समधी चंद्रिका राय (राजद) पहली बार लोकसभा पहुंचने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, लालू के बेटे तेजप्रताप यादव इसके खिलाफ थे, वे अपनी पार्टी के प्रत्याशी और ससुर के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery