रिलिजन डेस्क। 2019 का पांचवां माह मई शुरू हो गया है और इस माह में गुरु, शनि और राहु-केतु के अलावा सभी ग्रह राशि बदलने वाले हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर होता है। हिन्दी पंचांग के अनुसार जानिए मई 2019 में कब कौन सा ग्रह राशि बदलेगा...
माह की शुरुआत में सूर्य मेष राशि में रहेगा। 15 मई की दोपहर ये ग्रह वृष राशि में प्रवेश करेगा।
1 मई को चंद्र मीन राशि में है। इसके बाद 3 मई को ही ये ग्रह राशि बदलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद हर ढाई दिन में चंद्र का राशि परिवर्तन होगा।
मंगल मई माह की शुरुआत में वृष राशि में है। इसके बाद 6 मई की शाम मिथुन राशि में प्रवेश करेगा।
माह की शुरुआत में बुध मीन राशि में है। ये ग्रह 3 मई की शाम से मेष राशि में रहेगा। इसी महीने 18 तारीख को बुध वृष राशि में जाएगा।
ये ग्रह अभी वक्री है और वृश्चिक राशि में है।
अभी शुक्र मीन राशि में है। 10 मई की रात ये ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेगा।
शनि इस समय वक्री है और धनु राशि में है।
राहु इस महीने मिथुन राशि में रहेगा और केतु धनु राशि में।
Comment Now