Sunday, 8th June 2025

भोपाल / 16 साल बाद फिर आंतकी खड़ा हुआ, इसका समापन करने के लिए सन्यासी खड़े हुए: प्रज्ञा ठाकुर

Thu, Apr 25, 2019 9:37 PM

 

  • सीहोर में चुनाव कार्यालय के शुभारंभ के बाद आयोजित जनसभा में बोलीं प्रज्ञा
  • कहा- मैं उस आतंकी के कर्मो का प्रत्यक्ष प्रमाण आपके सामने हूं

सीहोर. भोपाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा है कि आंतकी के समापन के लिए सन्यासी मैदान में आए हैं। उन्होंने कहा कि 16 साल पहले उमा भारती ने उसे सत्ता से बाहर कर दिया था। अबकी बार हम उसका ऐसा हाल करेंगे की वो फिर से खड़ा नहीं हो सकेगा। प्रज्ञा ठाकुर ने गुरुवार को सीहोर में चुनाव कार्यालय के शुभांरभ के बाद आयोजित सभा में यह कही।

प्रज्ञा ठाकुर ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि उसने प्रदेश के लोगों को बेरोजगार कर दिया। यहां के गन्ना उत्पादन करने वाले किसानों की हालत आज कैसी है इसके पीछे सिर्फ एक ही शख्स जिम्मेदार है। यहां जो उद्योग थे उन्हें वो अपने क्षेत्र में ले गया और यहां का व्यक्ति बेरोजगार हो गया। अब ऐसा आतंकी फिर से खड़ा हो गया। अब इसके समापन के लिए फिर से एक सन्यासी खड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा कि 16 साल पहले उसे उमाभारती ने हराया था। इन 16 सालों में वह मुंह उठाने की कोशिश नहीं कर पाया। उसने इस बीच राजनीति तक करने की कोशिश नहीं की। अब उसने फिर से मुंह उठाया है तो फिर से एक सन्यासी सामने आ गई है जो इसके कर्मो का प्रत्यक्ष प्रमाण है। अब जब इसका समापन होगा तो फिर से कभी उग नहीं पाएगा।

भोपाल से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का मुकाबला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से है। भाजपा की तरफ से टिकट फाइनल होने के बाद भोपाल पहुंचीं प्रज्ञा ने कहा था कि यह धर्म युद्ध है और इसमें उनकी जीत सुनिश्चित है। 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery