नई दिल्ली. मारुति ने डीजल रेंज और आरएस पेट्रोल वैरिएंट वाली बलेनो कारों की कीमतें 15,000 रुपए तक बढ़ा दी हैं। एक लीटर बूस्टर जेट पेट्रोल इंजन वाली बलेनो आरएस अब 8.88 लाख रुपए में मिलेगी। पहले कीमत 8.76 लाख रुपए थी। कंपनी ने गुरुवार को रेट बढ़ाने की जानकारी दी।
डीजल रेंज वाली बलेनो की कीमतें 6.73 लाख से 8.73 लाख रुपए के बीच होगी। पहले यह रेंज 6.61 लाख से 8.60 लाख रुपए थी। कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी की वजह नहीं बताई है। मारुति ने इसी हफ्ते 5.58 लाख से 8.9 लाख रुपए की रेंज में बीएस-6 मानकों वाली गाडियां लॉन्च की थीं।
Comment Now