Sunday, 8th June 2025

सीबीएसई / शिक्षकों के साथ अभिभावकों को मिलेगी छात्रों की गतिविधियों की ऑनलाइन जानकारी, रहेंगे अपडेट

Thu, Apr 25, 2019 7:15 PM

 

  • शिक्षा वाणी एप के जरिए मिलेंगी आवश्यक सूचनाएं
  • अब बोर्ड की सभी गतिविधियां होंगी उपलब्ध 

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शिक्षा वाणी नाम से एक एप तैयार किया है। इसमें ऑडियो क्लिप के माध्यम से तमाम सूचनाएं और जानकारी प्रदान की जाएंगी। सीबीएसई ने सभी प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि वह इस एप का उपयोग करें। इस एप के माध्यम से बोर्ड की गतिविधियों को समय-समय पर ऑडियो क्लिप के जरिए जाना जा सकेगा। 

बोर्ड के अनुसार लिखित सूचना ज्यादा उलझाने वाली होती हैं। इसलिए इसमें ऑडियो क्लिप की सुविधा दी गई है। इसमें अभिभावकों को भी सीबीएसई स्कूलों की जानकारी मौखिक रूप से मिलेगी। बता दें कि सीबीएसई की किसी भी तरह की जानकारी के लिए यूजर्स को अब तक cbse.nic.in वेबसाइट पर जाना पड़ता था। पर अब वेबसाइट के बजाय यूजर अपने स्मार्टफोन पर एप के जरिए जानकारी हासिल कर सकेंगे। ये जानकारी ऑडियो-वीडियो के माध्यम से दी जाएगी। इस तरह इसे सुनना, देखना और समझना आसान होगा। 


प्ले स्टोर पर उपलब्ध है एप : एंड्रॉयड फोन पर इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसे डाउनलोड करने के बाद सदस्य आसानी से अपने फोन पर ऑडियो और वीडियो फाइलों को पा सकेंगे। बोर्ड ने सभी हित धारकों को सूचित किया है कि परीक्षा के संचालन और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन संबंधित पहला पोडकास्ट अपलोड कर दिया गया है। बोर्ड उचित और उपयोगकर्ता के अनुकूल प्रौद्योगिकी के उपयोग में विश्वास रखता है, ताकि इसका उचित प्रसार हो सके। 2019 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में शून्य-त्रुटि और मानक प्रत्यक्ष मूल्यांकन केंद्रों के लिए बोर्ड ने पोडकास्ट तैयार किया है। सीबीएसई की ओर से यह प्रयोग पहली बार किया गया है। इसका मकसद अभिभावकों को छात्रों की गतिविधियों से अपडेट रखना है। 


शिक्षा वाणी एप में सभी के लिए अलग-अलग कैटेगरी: इस पोडकास्ट सुविधा का उपयोग अकादमिक और प्रशिक्षण पहल के लिए किया जा रहा है। शिक्षा वाणी में छात्र, अभिभावक और प्रधानाचार्यों के लिए अलग-अलग सेक्शन बनाए गए हैं। इसके अलावा एक रीसेंट का टैब भी होगा, जिसमें एकदम नए ऑडियो और वीडियो मिलेंगे। अभी एप सिर्फ रजिस्टर्ड यूजर्स, जैसे छात्र, शिक्षक, अभिभावक आदि के लिए उपलब्ध है। एप का प्रयोग वह बोर्ड परीक्षा और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों के बारे में नई और अपडेटेड जानकारी और दिशा-निर्देशों के लिए करेगा। 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery