दतिया। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार सुबह दतिया में शक्ति पीठ मां पीतांबरा की शरण में पहुंचे। उन्होंने करीब पांच मिनट तक पीतांबरा माई की प्रतिमा के बांये तरफ बैठकर मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की।
इसके बाद उन्होंने श्री स्वामी जी महाराज, मां धूमावती माई और अंत में महाभारत कालीन वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। इसके बाद ललितपुर में चुनावी आमसभा में शामिल होने के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना हो गए।
Comment Now