नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 15 राज्यों की 117 सीटों पर वोटिंग हो रही है। 2 बजे तक औसत 38 फीसदी मतदान हो चुका है। सबसे अधिक असम में 47% वोट पड़े हैं। पहले इस चरण में 14 राज्यों की 114 सीटों पर वोटिंग होनी थी। दूसरे चरण में सुरक्षा कारणों के चलते त्रिपुरा की ईस्ट त्रिपुरा सीट पर मतदान नहीं हो पाया था। इस सीट को भी तीसरे चरण में शामिल किया गया है।
कहां कितना मतदान?
राज्य और सीटें | 10 बजे तक | 11 बजे तक | 12 बजे तक |
असम (4) | 12% | 29% | 29% |
बिहार (5) | 13% | 26% | 26% |
गोवा (2) | 12% | 19% | 28% |
गुजरात (26) | 10% | 15% | 25% |
कश्मीर (1) | 2% | 5% | 5% |
कर्नाटक (14) | 7% | 16% | 21% |
केरल (20) | 11% | 22% | 26% |
महाराष्ट्र (14) | 7% | 10% | 17% |
ओडिशा (6) | 7% | 11% | 19% |
त्रिपुरा (1) | 6% | 18% | 29% |
उत्तरप्रदेश (10) | 10% | 18% | 22% |
बंगाल (5) | 17% | 34% | 35% |
छत्तीसगढ़ (7) | 13% | 22% | 27% |
दादरा नगर हवेली (1) | 11% | 11% | 22% |
दमन दीव (1) | 10% | 19% | 24% |
कहां कितना मतदान?
राज्य और सीटें | 1 बजे तक | 2 बजे तक |
असम (4) | 47% | 47% |
बिहार (5) | 37% | 37% |
गोवा (2) | 37% | 46% |
गुजरात (26) | 31% | 39% |
कश्मीर (1) | 5% | 10% |
कर्नाटक (14) | 31% | 37% |
केरल (20) | 36% | 40% |
महाराष्ट्र (14) | 24% | 32% |
ओडिशा (6) | 27% | 33% |
त्रिपुरा (1) | 33% | 45% |
उत्तरप्रदेश (10) | 29% | 30% |
बंगाल (5) | 45% | 52% |
छत्तीसगढ़ (7) | 38% | 43% |
दादरा नगर हवेली (1) | 22% | 37% |
दमन दीव (1) | 41% | 43% |
अपडेट्स
अमित शाह: गुजरात की गांधी नगर सीट से भाजपा अध्यक्ष शाह चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने उनके खिलाफ स्थानीय विधायक सीजे चावड़ा को मैदान में उतारा है। यह सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती है। इस सीट से भाजपा पिछले 9 बार से चुनाव जीत रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी यहां से मौजूदा सांसद हैं। वे इस सीट से 6 बार सांसद रहे। उनके अलावा अटल बिहारी वाजपेयी भी इस सीट से एक बार चुनाव जीते।
राहुल गांधी : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस बार अमेठी के अलावा केरल की वायनाड लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। वायनाड 2009 में नई लोकसभा सीट बनी थी। तब से हुए दो चुनावों में यहां कांग्रेस के एमआई शनवास को जीत मिली। इस सीट से भाजपा के सहयोगी दल भारत धर्म सेना के उम्मीदवार तुषार वेल्लापल्ली मैदान में हैं।
मुलायम सिंह यादव : समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव एक बार फिर मैनपुरी सीट से मैदान में हैं। 2014 में वे मैनपुरी के साथ ही आजमगढ़ से भी चुनाव लड़े थे और दोनों सीटों पर जीते थे। हालांकि, बाद में उन्होंने मैनपुरी सीट अपने पौत्र तेज प्रताप सिंह यादव के लिए छोड़ दी थी। मुलायम इस सीट से चार बार चुनाव जीते हैं।
सुप्रिया सुले : बारामती सीट से दो बार सांसद राकांपा प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले इस बार भी इसी सीट से चुनाव लड़ रही हैं। शरद भी इस सीट से सांसद रह चुके हैं। भाजपा ने सुप्रिया के खिलाफ कंचन राहुल कुल को मैदान में उतारा है।
मल्लिकार्जुन खड़गे : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक की गुलबर्गा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वे यहां से दो बार सांसद चुने गए। खड़गे के खिलाफ कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए विधायक उमेश जाधव मैदान में हैं। वे लोकसभा चुनाव से पहले ही भाजपा में शामिल हुए हैं।
शशि थरूर : कांग्रेस नेता तिरुवनंतपुरम सीट से एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं। इस सीट से 2009 और 2014 में भी चुनाव जीत चुके हैं। भाजपा ने उनके खिलाफ कुम्मनम राजशेखरन को टिकट दिया है।
वरुण गांधी : केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के बेटे और भाजपा के युवा नेता वरुण पीलीभीत सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वे 2014 में सुल्तानपुर से चुनाव जीते थे। लेकिन इस बार वे अपनी मां की सीट पीलीभीत से उतरे हैं। मेनका यहां से 6 बार सांसद रह चुकी हैं। वरुण यहां से 2009 में लोकसभा चुनाव जीते थे।
महबूबा मुफ्ती : जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती अनंतनाग से चुनाव लड़ रहीं हैं। वे यहां से 2 बार लोकसभा चुनाव जीत चुकी हैं। भाजपा ने यहां से सोफी मोहम्मद यूसुफ को टिकट दिया है।
पिछले दो चुनावों में इन 117 सीटों पर नतीजे
पार्टी | 2014 के नतीजे | 2009 के नतीजे | 2014 में नफा/नुकसान |
भाजपा | 62 | 44 | +18 |
कांग्रेस | 15 | 38 | -23 |
बीजद | 6 | 5 | +1 |
राजद | 2 | 0 | +2 |
सपा | 3 | 4 | -1 |
माकपा | 7 | 5 | +2 |
मुस्लिम लीग | 2 | 2 | 0 |
निर्दलीय | 3 | 2 | +1 |
Comment Now